प्राइमरी मार्केट में इस सप्ताह रहेगी हलचल, 8 कंपनियों के आईपीओ की लॉन्चिंग

WhatsApp Channel Join Now
प्राइमरी मार्केट में इस सप्ताह रहेगी हलचल, 8 कंपनियों के आईपीओ की लॉन्चिंग


- 6 कंपनियों के शेयर लिस्टिंग के जरिये स्टॉक मार्केट में करेंगे एंट्री

नई दिल्ली, 21 जून (हि.स.)। सोमवार यानी 22 जून से शुरू होने वाले कारोबारी सप्ताह के दौरान प्राइमरी मार्केट में अच्छी हलचल रहने वाली है। इस सप्ताह आठ कंपनियां अपने आईपीओ लॉन्च कर रही हैं। इनमें तीन कंपनियों के आईपीओ मेनबोर्ड सेगमेंट के हैं, जबकि शेष पांच आईपीओ एसएमई सेगमेंट के हैं। इसके अलावा पिछले सप्ताह सब्सक्रिप्शन के लिए खुले चार आईपीओ में भी 22 और 23 जून तक बोली लगाई जा सकती है। जहां तक नई लिस्टिंग की बात है तो इस सप्ताह छह कंपनियां स्टॉक मार्केट में एंट्री करने वाली हैं। ये सभी कंपनियां एसएमई सेगमेंट की हैं।

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन 23 जून को एडविट ज्वेल्स का 165.16 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में 25 जून तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 130 रुपये प्रति शेयर से लेकर 138 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 100 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 01 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

23 जून को ही वाटरवेज लीजर टूरिज्म का 585 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में 25 जून तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 769 रुपये प्रति शेयर से लेकर 808 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 18 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद एक जुलाई को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

इसी दिन श्रीधर स्पिनर्स का 30.68 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। इस इश्यू में भी 25 जून तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 51 रुपये प्रति शेयर से लेकर 53 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 2,000 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 01 जुलाई को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

इन तीनों आईपीओ के अलावा इसी दिन जीवियल इंडस्ट्रीज का 31.99 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में भी 25 जून तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 196 रुपये प्रति शेयर का मूल्य तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 600 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 01 जुलाई को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

इसके अगले दिन 24 जून को सीएसएम टेक्नोलॉजीज का 145.78 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में 29 जून तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 107 रुपये प्रति शेयर से लेकर 113 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 132 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद दो जुलाई को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

24 जून को ही धनवेल हाइब्रिड सीड्स का 26.73 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में भी 29 जून तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 95 रुपये प्रति शेयर से लेकर 99 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,200 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद दो जुलाई को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

इसी दिन श्री प्रियंका जियो कॉमेक्स का 94.51 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में भी 29 जून तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 207 रुपये प्रति शेयर से लेकर 212 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 600 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 02 जुलाई को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

इसके बाद 25 जून को आईसी इलेक्ट्रिकल्स का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। इस इश्यू में 30 जून तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड और साइज की घोषणा अभी नहीं की गई है। इश्यू की क्लोजिंग के बाद कंपनी के शेयर 03 जुलाई को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो सकते हैं।

इन नए आईपीओ के अलावा पिछले सप्ताह 18 जून को सब्सक्रिप्शन लिए खुले रियासत लाइफस्टाइल के 30.77 करोड़ रुपये के आईपीओ में कल यानी 22 जून तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 102 रुपये से लेकर 108 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,200 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 25 जून को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। ये आईपीओ अभी तक सिर्फ आठ प्रतिशत सब्सक्राइब हो सका है।

18 जून को ही सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च हुए एविएंस बायोमेडिकल्स के 30.24 करोड़ रुपये के आईपीओ में भी कल यानी 22 जून तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 196 रुपये से लेकर 208 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 600 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 25 जून को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। ये आईपीओ अभी तक 43.79 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।

इसके अलावा 19 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खुले अनुभव प्लास्ट के 24 करोड़ रुपये के आईपीओ में 23 जून तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 77 रुपये से लेकर 80 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,600 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 29 जून को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। ये आईपीओ अभी तक 1.21 गुना सब्सक्राइब हो सका है।

19 जून को ही सब्सक्रिप्शन के लिए खुले टर्टलमिंट फिनटेक सॉल्यूशंस के 882.67 करोड़ रुपये के आईपीओ में 23 जून तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 144 रुपये से लेकर 152 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 98 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 29 जून को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। ये आईपीओ अभी तक 46.03 प्रतिशत सब्सक्राइब हो सका है।

जहां तक शेयर बाजार में लिस्टिंग की बात है तो इस सप्ताह 24 जून को क्ले क्राफ्ट के शेयर एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो सकते हैं। इसी दिन बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लीपफ्रॉग इंजीनियरिंग, दीक्षा पॉलिमर्स और लायोटेक इंडस्ट्रीज के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। इसके बाद 25 जून को रियासत लाइफ स्टाइल के शेयर बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर और एविएंस बायोमेडिकल्स की एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग हो सकती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक

Share this story