अगले सप्ताह लॉन्च होंगे 2 नए आईपीओ, सिर्फ एक कंपनी करेगी शेयरों की लिस्टिंग

WhatsApp Channel Join Now
अगले सप्ताह लॉन्च होंगे 2 नए आईपीओ, सिर्फ एक कंपनी करेगी शेयरों की लिस्टिंग


अगले सप्ताह लॉन्च होंगे 2 नए आईपीओ, सिर्फ एक कंपनी करेगी शेयरों की लिस्टिंग


नई दिल्ली, 05 अप्रैल (हि.स.)। सोमवार यानी छह अप्रैल से शुरू होने वाले कारोबारी सप्ताह के दौरान प्राइमरी मार्केट में सिर्फ दो कंपनियां अपने आईपीओ लॉन्च कर रही हैं। इनमें से कोई भी आईपीओ मेनबोर्ड सेगमेंट का नहीं है। एक आईपीओ एसएमई सेगमेंट का है, जबकि दूसरा आईपीओ रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट का है। इस सप्ताह सिर्फ एक कंपनी स्टॉक मार्केट में एंट्री करने वाली हैं। इस कंपनी का आईपीओ भी एसएमई सेगमेंट का है।

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन छह अप्रैल को सेफ्टी कंट्रोल एंड डिवाइसेज का 48 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है। इस इश्यू में आठ अप्रैल तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 75 रुपये से लेकर 80 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,600 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 13 अप्रैल को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

इसी तरह सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन दस अप्रैल को प्रॉपशेयर सेलेस्टिया का 244.65 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च हो रहा है। इस इश्यू में 16 अप्रैल तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 10 लाख रुपये से लेकर 10.50 लाख रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। आईपीओ के तहत कुल 2,330 नए शेयर जारी किए जा रहे हैं। इश्यू की क्लोजिंग के बाद 24 अप्रैल को इनकी बीएसई पर लिस्टिंग हो सकती है।

जहां तक शेयर बाजार में लिस्टिंग की बात है, तो इस सप्ताह सिर्फ एक कंपनी के शेयर की लिस्टिंग की संभावना है। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन सात अप्रैल को विविड इलेक्ट्रोमेक के शेयर एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होकर स्टॉक मार्केट में अपने कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक

Share this story