राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 6.0 के लिए आवेदन आमंत्रित, 20 श्रेणियों में 25-25 लाख रुपये का पुरस्कार

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 6.0 के लिए आवेदन आमंत्रित, 20 श्रेणियों में 25-25 लाख रुपये का पुरस्कार


नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (हि.स.)। उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार के छठे संस्करण के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके तहत विजेताओं को हर श्रेणी में को 25 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

डीपीआईआईटी ने ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में बताया कि इसके तहत देशभर के ऐसे स्टार्टअप्स को मान्यता दी जाएगी जो इनोवेटिव (नवाचारी) हैं, जिन्हें बड़े स्तर पर बढ़ाया जा सकता है और जिनका समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 6.0 के लिए आवेदन 27 अक्टूबर से 20 नवंबर, 2026 तक खुले हैं।

उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के अनुसार इन पुरस्कारों के जरिये नवोन्मेषण, विस्तार क्षमता, टिकाऊ विकास और सामाजिक-आर्थिक प्रभाव के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्टार्टअप की पहचान कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार का आयोजन वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की स्टार्टअप इंडिया पहल के तहत किया जाता है। इस पहल का उद्देश्य कृषि से लेकर अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी तक 20 विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले उद्यमों की पहचान करना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्रदान करना है।

इन पुरस्कारों में महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप, पूर्वोत्तर क्षेत्र के उत्कृष्ट स्टार्टअप, छात्र नवप्रवर्तकों और उभरते उद्यमियों के लिए विशेष श्रेणियां भी शामिल हैं। डीपीआईआईटी से मान्यता प्राप्त स्टार्टअप 20 क्षेत्रीय श्रेणियों और निर्धारित विशेष श्रेणियों के तहत आवेदन कर सकते हैं। विभाग के पास 2.6 लाख से अधिक मान्यता प्राप्त स्टार्टअप हैं।

वाणिज्य एवं उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग का स्टार्टअप्स और छात्र इनोवेटर्स (10 वर्ष से अधिक उम्र के) को आमंत्रित कर रहा है कि वे 23 पुरस्कार श्रेणियों में अपने व्यावहारिक समाधान करें। इनमें सेक्टर-विशिष्ट और विशेष पुरस्कार भी शामिल हैं। अपने इनोवेशन को राष्ट्रीय मंच तक ले जाएं। आवेदन https://startupindia.gov.in/content/sih/en/nsa2026.html

#NSA6 #Innovatio। इच्छुक आवेदक स्टार्टअप इंडिया पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774867 Articles

Share this story