देश के पहले वॉश-केंद्रित सोशल बॉन्ड के जरिए नबकिसान ने जुटाए 180 करोड़ रुपये

WhatsApp Channel Join Now
देश के पहले वॉश-केंद्रित सोशल बॉन्ड के जरिए नबकिसान ने जुटाए 180 करोड़ रुपये


-नबकिसान ने ग्रामीण क्षेत्रों में पानी और स्वच्छता के लिए जुटाए 180 करोड़ रुपये

नई दिल्ली, 03 अक्टूबर (हि.स.)। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की सहायक कंपनी, नबकिसान फाइनेंस लिमिटेड ने ग्रामीण क्षेत्रों में पानी, स्वच्छता और हाइजीन (वॉश) परियोजनाओं के लिए देश के पहले सोशल बॉन्ड के जरिए 180 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

वित्त मंत्रालय ने शनिवार को जारी एक बयान में बताया कि नबकिसान फाइनेंस लिमिटेड ने भारत के पहले ऐसे सोशल बॉन्ड के जरिए 180 करोड़ रुपये जुटाए हैं, जो खास तौर पर पानी, साफ-सफाई और हाइजीन (वॉश) के लिए है। यह बॉन्ड 01 अक्टूबर को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एनएसई) में सूचीबद्ध हुआ। इसे तय राशि से 1.8 गुना ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला है।

मंत्रालय ने बताया कि नाबार्ड की सहायक कंपनी, नबकिसान फाइनेंस लिमिटेड का एक अक्टूबर, 2026 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज, मुंबई में भारत का पहला सोशल बॉन्ड लिस्ट हुआ, जो पूरी तरह से वॉटर, सैनिटेशन और हाइजीन (वॉश) सेक्टर के लिए था। कंपनी ने इस बॉन्ड के जरिए 180 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

वित्त मंत्रालय के मुताबिक 5 साल के इस बॉन्ड की कूपन दर 8.10 फीसदी है, यह सितंबर 2031 में मैच्योर होगा, और इसे क्रिसिल एएए (स्टेबल) और केयर एएए (स्टेबल) की सबसे ऊंची घरेलू क्रेडिट रेटिंग मिली है। इससे मिलने वाली रकम का इस्तेमाल ग्रामीण और कम सुविधा वाले इलाकों में सुरक्षित पानी, साफ़-सफ़ाई और हाइजीन सुविधाओं तक पहुंच को बढ़ाने में किया जाएगा, जिससे लोगों की सेहत, आजीविका और जीवन की गुणवत्ता बेहतर होगी।

-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Share this story