एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स लिमिटेड का आईपीओ 30 जुलाई को खुलेगा, प्राइस बैंड 400–425 रुपये प्रति शेयर

WhatsApp Channel Join Now
एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स लिमिटेड का आईपीओ 30 जुलाई को खुलेगा, प्राइस बैंड 400–425 रुपये प्रति शेयर


मुंबई, 27 जुलाई (हि.स.)। हरियाणा स्थित एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 30 जुलाई को खुलेगा। इसमें निवेश करने के लिए निवेशक 3 अगस्त 2026 तक बोली लगा सकते हैं। इसके लिए मूल्य दायरा (प्राइस बैंड) 400–425 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

कंपनी ने सोमवार को यहां पत्रकार वार्ता में बताया कि एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स लिमिटेड का आईपीओ 30 जुलाई को खुलेगा और सोमवार 3 अगस्त 2026 को बंद होगा। इसमें निवेश करने के लिए एंकर निवेशक 29 जुलाई को बोली लगा सकते हैं। कंपनी ने इसके लिए मूल्य दायरा (प्राइस बैंड) 400–425 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स लिमिटेड के 5 रुपये फेस वैल्यू वाले इस इश्यू में निवेश करने के लिए न्यूनतम 34 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 34 इक्विटी शेयरों के गुणकों में बोली लगा सकते हैं। यह आईपीओ 2,900 मिलियन रुपये तक के इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू है। इस इश्यू में केवल नए शेयर जारी होंगे। कंपनी की लिस्टिंग एनएसई और बीएसई पर 6 अगस्त को होने की उम्मीद है।

कंपनी इश्यू से मिलने वाली रकम में से 1,800 मिलियन रुपये का इस्तेमाल लॉन्ग-टर्म वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए 210 मिलियन रुपये का इस्तेमाल नए पावर इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट के लिए रिसर्च, डिज़ाइन और डेवलपमेंट गतिविधियों में निवेश के लिए और बाकी रकम का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

उल्लेखनीय है कि एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स लिमिटेड एक टेक्नोलॉजी-आधारित कंपनी है, जो रेलवे रोलिंग स्टॉक में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रिकल और पावर इलेक्ट्रॉनिक्स इक्विपमेंट के डिजाइन, डेवलपमेंट, असेंबली और मैन्युफैक्चरिंग का काम करती है।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Share this story