आकलन वर्ष 2026-27 के लिए अबतक 5.5 करोड़ से ज्यादा आईटीआर फाइल

WhatsApp Channel Join Now
आकलन वर्ष 2026-27 के लिए अबतक 5.5 करोड़ से ज्यादा आईटीआर फाइल


नई दिल्ली, 31 जुलाई (हि.स.)। इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) फाइल करने की आज आखिरी तारीख है। आकलन वर्ष 2026-27 के लिए अब तक 5.5 करोड़ से ज्यादा आईटीआर फाइल किए जा चुके हैं। आयकर रिटर्न दाखिल करने में आप चूक जाते हैं, तो 31 दिसंबर तक जुर्माना भरकर 'बिलेटेड रिटर्न' फाइल कर सकते हैं।

आयकर विभाग ने कहा कि सिर्फ 30 जुलाई को ही 42 लाख से ज्यादा आईटीआर फाइल हुए हैं। विभाग ने कहा कि जुर्माने से बचने के लिए

अभी अपना रिटर्न आराम से http://incometax.gov.in पर फाइल करें।

उल्लेखनीय है कि व्यक्तिगत करदाताओं, वेतनभोगियों और एचयूएफ के लिए अंतिम तारीख 31 जुलाई है, जिन्हें टैक्स ऑडिट की भरने की जरूरत नहीं है। वो आईटीआर -1 (सहज) या आईटीआर-2 फॉर्म भरते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Share this story