एमसी²+ गुरुवार को गुवाहाटी स्थित स्टार्टअप इनोवेशन नोड करेगा लॉन्च

WhatsApp Channel Join Now
एमसी²+ गुरुवार को गुवाहाटी स्थित स्टार्टअप इनोवेशन नोड करेगा लॉन्च


नई दिल्ली, 09 सितंबर (हि.स.)। एमसी²+ गुरुवार गुवाहाटी स्थित एनआरएल सेंटर में समर्पित सह-कार्य स्थल और नवाचार केंद्र का शुभारंभ करेगा। उत्तर-पूर्व में स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए इस नई सुविधा में 50 से अधिक कार्यस्थल, 16 केबिन, निवेशक और तकनीकी परामर्शदाता कक्ष उपलब्ध कराए जाएंगे।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि यह पहल भारत के स्टार्टअप और इनोवेशन इकोसिस्टम को मजबूत करने, विशेष तौर पर उत्तर-पूर्व क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करने की दिशा में उसके प्रयासों का एक अहम कदम है।

मंत्रालय ने बताया कि इस सुविधा में 50 से अधिक समर्पित कार्यस्थल, 16 केबिन, 4 निवेशक बैठक कक्ष और 2 तकनीकी परामर्शदाता कक्ष, इसके साथ ही 2 बैठक कक्ष, पूर्ण रूप से सुसज्जित कैफेटेरिया और साझा उपयोग के लिए कॉमन एरिया उपलब्ध होंगे।

इस बुनियादी ढांचे को देश के अग्रणी स्टार्टअप और नवाचार केंद्रों के अनुरूप उत्कृष्ट श्रेणी की सुविधा के तौर पर तैयार और विकसित किया गया है। इससे स्टार्टअप को कार्य करने, सहयोग करने और आगे बढ़ने के लिए पेशेवर तथा आधुनिक वातावरण मिलेगा।

मंत्रालय के मुताबिक गुवाहाटी स्थित एनआरएल सेंटर में एमसी²+ नोड की स्थापना गुवाहाटी और उत्तर-पूर्व क्षेत्र में स्टार्टअप और नवाचार इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इसका उद्देश्य उद्यमियों, विशेषज्ञों, निवेशकों और उद्योग जगत के हितधारकों को एक प्लेटफॉर्म पर लाना है, जिससे ऐसा माहौल को तैयार किया जा सके, जहां विचारों को अवधारणा से विकास, सत्यापन और विस्तार के चरण तक ले जाया जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Share this story