मारुति सुजुकी डिजायर का कुल उत्पादन 35 लाख इकाई के पार

WhatsApp Channel Join Now
मारुति सुजुकी डिजायर का कुल उत्पादन 35 लाख इकाई के पार


नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (हि.स.)। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने अपनी लोकप्रिय सेडान कार मारुति सुजुकी डिजायर के 35 लाख (3.5 मिलियन) इकाई के उत्पादन का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है।

एमएसआईएल ने शनिवार को जारी बयान में बताया कि उसकी सेडान कार डिजायर ने 35 लाख इकाई के कुल उत्पादन का आंकड़ा पार कर लिया है। इस समय कंपनी के मानेसर संयंत्र में बनने वाली डिजायर ने लगभग 18 वर्ष और नौ महीने में यह उपलब्धि हासिल की है।

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हिसाशी ताकेउची ने इस अवसर पर कहा, ''डिजायर का कुल 35 लाख इकाई का उत्पादन इस मॉडल की यात्रा में मील का पत्थर है।

उन्होंने कहा कि 'हम बढ़ती विनिर्माण क्षमता के साथ-साथ भारत और वैश्विक बाजारों में ग्राहकों को विश्वस्तरीय गुणवत्ता देने और उन्हें संतुष्ट करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।'

उल्लेखनीय है कि एमएसआईएल के डिजायर के अलावा, ऑल्टो, स्विफ्ट और वैगनआर अन्य ऐसे मॉडल हैं जिन्होंने इस आंकड़े को पार किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769943 Articles

Share this story