मारुति सुजुकी का हरियाणा के खरखौदा प्लांट में उत्पादन शुरू, कुल उत्पादन क्षमता हुई 5 लाख इकाई

WhatsApp Channel Join Now
मारुति सुजुकी का हरियाणा के खरखौदा प्लांट में उत्पादन शुरू, कुल उत्पादन क्षमता हुई 5 लाख इकाई


मारुति सुजुकी का हरियाणा के खरखौदा प्लांट में उत्पादन शुरू, कुल उत्पादन क्षमता हुई 5 लाख इकाई


नई दिल्ली, 18 मई (हि.स)। देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने हरियाणा स्थित अपनी खरखौदा विनिर्माण इकाई के दूसरे संयंत्र में वाणिज्यिक उत्पादन शुरू कर दिया है, जिसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 2.5 लाख इकाई है। इससे खरखौदा में मारुति की कुल क्षमता बढ़कर पांच लाख इकाई हो गई है।

मारुति सुजुकी ने सोमवार को कहा कि नए संयंत्र के शुरू होने के साथ ही गुरुग्राम, मानेसर और खरखौदा (हरियाणा) तथा हंसलपुर (गुजरात) स्थित संयंत्रों में कंपनी की कुल वार्षिक उत्पादन क्षमता बढ़कर 26.5 लाख इकाइयों पर हो गई है। कंपनी ने बताया कि पूरी तरह संचालित होने पर खरखौदा संयंत्र मूल कंपनी सुजुकी के सबसे बड़े चार पहिया वाहन विनिर्माण स्थलों में से एक होगा जिसकी क्षमता प्रति वर्ष 10 लाख वाहन बनाने की होगी।

कंपनी ने पहले जारी एक बयान में कहा था कि वह वित्त वर्ष 2026-27 में पांच लाख इकाइयों की अतिरिक्त क्षमता जोड़ने की योजना बना रही है। कंपनी इस संयंत्र में वर्तमान में कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा और मिड-एसयूवी विक्टोरिस का उत्पादन कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Share this story