मारुति अगले माह कार के दाम में 30 हजार रुपये तक की करेगी बढ़ोतरी
नई दिल्ली, 21 मई (हि.स)। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने कार की कीमतों में इजाफा करने का ऐलान किया है। कंपनी ने कहा कि वह अपने विभिन्न मॉडल की कीमतों में अगले माह 30 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी करेगी।
कंपनी ने गुरुवार को शेयर बाजार को दी नियामकीय सूचना में बताया कि उसने अपने पूरे मॉडल पोर्टफोलियो में वाहनों की कीमतों में 30 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। कंपनी ने कहा कि बढ़ती मुद्रास्फीति और लागत में बढ़ोतरी के कारण जून से लागू होंगी। कंपनी ने कहा कि अलग-अलग मॉडल्स के हिसाब से कीमतों में बदलाव अलग रहेगा।
उल्लेखनीय है कि भारतीय बाजार में मारुति की पॉपुलर कारों में डिजायर, अर्टिगा, स्विफ्ट, ब्रेजा, बलेनो और फ्रॉन्क्स के साथ ही विक्टोरिस, ग्रैंड विटारा, ऑल्टो के10, इनविक्टो समेत अन्य मॉडल शामिल है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

