शेयर बाजार में रही तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1502 अंक उछला

WhatsApp Channel Join Now
शेयर बाजार में रही तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1502 अंक उछला


नई दिल्ली, 25 नवंबर (हि.स.)। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में आज तूफानी तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 1,502.29 अंक उछलकर 83,938.28 और निफ्टी 469.60 अंक चढ़कर 25,819.25 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 1,502.29 अंक यानी 1.82 फीसदी की उछाल के साथ 83,938.28 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 469.60 अंक यानी 1.85 अंकों की बढ़त के साथ 25,819.25 के स्तर पर बंद हुआ है।

शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक में पौने दो फीसदी से ज्यादा की यह तेजी बाजार की मजबूत चाल को साफ तौर पर दिखाती है। बाजार में आज कारोबार के दौरान फार्मा, आईटी, ऑटो, निजी क्षेत्र के बैंक और ऑयल एंड गैस कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी हुई। साथ ही हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, इंडिगो, एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर 6 फीसदी तक चढ़े।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव 1.42 फीसदी गिरकर 90.12 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। नवंबर में अब तक इसकी कीमत करीब 23 फीसदी गिर चुकी है। इससे भारत का तेल आयात बिल और महंगाई कम होने की उम्मीद है। इसके अलावा अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले भारतीय मुद्रा रुपये की विनिमय दर 66 पैसे चढ़कर 92.19 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा।

उल्लेखनीय है कि 24 नवंबर को गुरुनानक जयंती की छुट्टी के मौके पर शेयर बाजार बंद रहा। वहीं, 23 नवंबर को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 1483 अंक गिरकर 82,435 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 450 अंकों की गिरावट के साथ 25,349 पर बंद हुआ था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782993 Articles

Share this story