मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने गाजियाबाद में अपना शोरूम फिर शुरू किया

WhatsApp Channel Join Now
मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने गाजियाबाद में अपना शोरूम फिर शुरू किया


नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (हि.स.)। मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (अंबेडकर रोड) में अपने विस्तारित शोरूम का सोमवार को पुनः शुभारंभ (रिलांच) किया। यह ब्रांड दुनिया का चौथा सबसे बड़ा ज्वेलरी रिटेलर है और इसे 'द रिस्पॉन्सिबल ज्वेलर' के तौर पर विशेष पहचान मिली हुई है।

न्यू गांधी नगर में अंबेडकर रोड स्थित यह शोरूम 4,200 वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां पर ग्राहकों के लिए गोल्ड एंड डायमंड्स के ज्वेलरी की विस्तृत रेंज के साथ-साथ ब्राइडल ज्वेलरी कलेक्शन भी उपलब्ध है।

इस शोरूम का उद्घाटन गाजियाबाद की महापौर सुनीता दयाल ने किया। इस अवसर पर मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के रीजनल हेड, नॉर्थ जिशाद एन. के., जोनल हेड अनीस केपी और डिप्टी शोरूम हेड येदु कृष्णन सहित अन्य प्रमुख एवं गणमान्य अतिथि और ग्राहक उपस्थित थे।

इस अवसर पर मलाबार ग्रुप के चेयरमैन एमपी अहमद ने कहा कि गाजियाबाद हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है। यहां के ग्राहक आभूषण खरीदते समय गुणवत्ता, डिजाइन और भरोसे को विशेष महत्व देते हैं। हमारे विस्तारित शोरूम का पुनः शुभारंभ इस बाजार के प्रति हमारी निरंतर प्रतिबद्धता और क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करने के प्रयासों को दर्शाता है।

अहमद ने कहा कि आभूषणों की व्यापक रेंज और विशेष ब्राइडल कलेक्शन के माध्यम से हमारा उद्देश्य ग्राहकों की बदलती पसंद और जरूरतों को पूरा करना है। साथ ही, हम वर्षों से अपने ग्राहकों के साथ बनाए गए विश्वास और मजबूत रिश्तों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। त्योहारी सीजन के अवसर पर ग्राहक ब्रांड के मनहारी कलेक्शन में 18 कैरेट और 22 कैरेट पीले गोल्ड के आभूषणों की आकर्षक रेंज का बेहतर अनुभव कर सकते हैं।

इसके साथ ही 9 अक्टूबर से 15 नवंबर, 2026 तक विशेष त्योहारी ऑफर्स भी उपलब्ध हैं। इन ऑफर्स के तहत गोल्ड, अनकट और जेमस्टोन्स से जड़े ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 30 प्रतिशत तक की छूट और डायमंड्स की कीमत पर 30 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। पुराने गोल्ड के बदले नए ज्वेलरी खरीदने पर भी किसी प्रकार की कटौती नहीं की जाएगी।

कंपनी ने कहा कि एडवांस बुकिंग योजना के तहत ग्राहक आभूषणों की कुल खरीद कीमत का केवल 10 फीसदी अग्रिम भुगतान करके धनतेरस के लिए अपने पसंदीदा आभूषण बुक कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत ग्राहकों को एक चांदी का सिक्का भी उपहार में दिया जाएगा। यह ऑफर लागू नियमों और शर्तों के अधीन है।

मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स की पारदर्शी और जिम्मेदार खुदरा व्यापार प्रक्रियाओं के माध्यम से ग्राहकों का भरोसा मजबूत करने की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। कंपनी के सभी गोल्ड के ज्वेलरी बीआईएस हॉलमार्क और एचयूआईडी के साथ उपलब्ध हैं, जबकि डायमंड्स के सभी ज्वेलरी की जांच कर उन्हें प्रमाणित किया जाता है।

ब्रांड की ‘मलाबार प्रॉमिसेज’ पहल के तहत ग्राहकों को गोल्ड एंड डायमंड्स के ज्वेलरी के एक्सचेंज पर 100 फीसदी मूल्य, पारदर्शी मूल्य निर्धारण, आजीवन निःशुल्क मेंटेनेंस और जिम्मेदारीपूर्वक प्राप्त किए गए उत्पादों का लाभ मिलता है। इन पहलों के माध्यम से कंपनी ग्राहकों को भरोसेमंद, पारदर्शी और बेहतर खरीदारी अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763588 Articles

Share this story