गोयल का वैश्विक निवेशकों से आग्रह- भारत को बनाएं अपना निवेश ठिकाना

WhatsApp Channel Join Now
गोयल का वैश्विक निवेशकों से आग्रह- भारत को बनाएं अपना निवेश ठिकाना


गोयल का वैश्विक निवेशकों से आग्रह- भारत को बनाएं अपना निवेश ठिकाना


नई दिल्ली, 12 नवंबर (हि.स.)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को वैश्विक निवेशकों से भारत को अपना अगला निवेश का ठिकाना बनाने का आग्रह किया। उन्होंने वैश्विक निवेशकों से भारत में निवेश करने और उद्योगों से गुणवत्ता एवं टिकाऊपन पर ध्यान देने का आग्रह करते हुए कहा कि मौजूदा वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत निवेश के लिए एक सुरक्षित गंतव्य है।

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में दो दिवसीय 31वें कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) साझेदारी सम्मेलन में पहले दिन संबोधित करते हुए केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने एक हिन्दी पिक्चर के चर्चित डॉयलाग का उल्लेख करते हुए कहा कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? एक समय पूरा देश यही सवाल पूछ रहा था। उन्होंने कहा कि आज वैश्विक व्यापार में साझेदार एक अलग ही सवाल पूछ रहे हैं कि हम किस पर भरोसा कर सकते हैं? इसका जवाब है-भारत। एक ऐसा साझेदार, जो अपनी बात का पक्का है। एक ऐसा साझेदार जो कभी पीठ में छुरा नहीं घोंपेगा।

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री ने व्यापारिक साझेदारों से भी भारत में कारोबारी अवसर को तलाशने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भारत में कई क्षेत्रों में व्यापक संभावनाएं हैं। गोयल ने कहा कि कारखानों, होटल और डेटा केंद्रों में निवेश करें क्योंकि भारत एक सुरक्षित गंतव्य है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775717 Articles

Share this story