महंगा हुआ 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के भाव में बदलाव नहीं

WhatsApp Channel Join Now
महंगा हुआ 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के भाव में बदलाव नहीं


महंगा हुआ 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के भाव में बदलाव नहीं


नई दिल्ली, 01 सितंबर (हि.स.)। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने महीने के पहले दिन ही एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को झटका दे दिया। आज 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 9.50 रुपये प्रति सिलेंडर से लेकर 12 रुपये प्रति सिलेंडर तक की बढ़ोतरी कर दी गई। हालांकि घरेलू उपयोग में आने वाले 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर (रसोई गैस) के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

ऑयल मार्केटिंग कंपनी के अनुसार, कीमत में की गई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 9.50 रुपये महंगा होकर 2,738 रुपये की जगह 2,747.50 रुपये के भाव पर मिलने लगा है। इसी तरह मुंबई में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 9.50 रुपये महंगा होकर 2,691.50 की जगह 2,701 रुपये के भाव पर मिल रहा है। कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 11.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। कोलकाता में आज से 19 किलोग्राम वाला एलपीजी गैस सिलेंडर 2,872.50 रुपये की जगह 2,884 रुपये के भाव पर मिल रहा है।

इसके अलावा चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर 10.50 रुपये महंगा होकर 2,906 रुपये की जगह 2,916.50 रुपये के स्तर पर आ गया है। दिल्ली से सटे एनसीआर रीजन की बात करें तो नोएडा में कमर्शियल गैस सिलेंडर 9.50 रुपये उछल कर 2,738 रुपये की जगह 2,747.50 रुपये की कीमत पर मिल रहा है, जबकि गुरुग्राम में 19 किलोग्राम वाला एलपीजी गैस सिलेंडर 9.50 रुपये महंगा होकर 2,755 रुपये की जगह 2,764.50 रुपये के भाव पर मिल रहा है। वहीं गाजियाबाद में 19 किलोग्राम वाला एलपीजी गैस सिलेंडर 9.50 रुपये महंगा होकर 2,738 रुपये की जगह 2,747.50 रुपये के भाव पर आ गया है।

गैस सिलेंडर के महंगा होने से रेस्टोरेंट, ढाबा या कैटरिंग सर्विस चलाने वाले कमर्शियल श्रेणी के उपभोक्ताओं पर बोझ पड़ेगा। एलपीजी गैस की कीमत में यह बढ़ोतरी सिर्फ कमर्शियल श्रेणी वाले सिलेंडर में ही की गई है। घरेलू उपयोग में आने वाले 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर (रसोई गैस) के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक

Share this story