एआई के दौर में हर भारतीय को सशक्त बनाना जियो का लक्ष्य : आकाश अंबानी

WhatsApp Channel Join Now
एआई के दौर में हर भारतीय को सशक्त बनाना जियो का लक्ष्य : आकाश अंबानी


एआई के दौर में हर भारतीय को सशक्त बनाना जियो का लक्ष्य : आकाश अंबानी


मुंबई, 28 अक्टूबर (हि.स.)। रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म्स के मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश अंबानी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के दौर में हर भारतीय को सशक्त बनाना जियो का मुख्य लक्ष्य है। कर्मचारियों को भेजे गए एक संदेश में उन्होंने कहा कि कंपनी का शेयर बाजार में सूचीबद्ध होना हमारी मंजिल नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है।

जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रबंध निदेशक आकाश अंबानी ने बुधवार को कंपनी की शेयर बाजार में शानदार शुरुआत के अवसर पर उन्होंने कहा कि कृत्रिम मेधा (एआई) के दौर में अगले दशक में कंपनी का लक्ष्य हर भारतीय को अपनी क्षमता का पूरा इस्तेमाल करने के लिए सशक्त बनाना होना चाहिए। कर्मचारियों को भेजे ई-मेल में आकाश अंबानी ने कहा कि कंपनी को अब प्रौद्योगिकी बदलाव की अगली लहर का नेतृत्व करना चाहिए।

जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रबंध निदेशक आकाश अंबानी ने कहा कि कंपनी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों से मिली प्रतिक्रिया उम्मीदों से बढ़कर रही। उन्होंने भाई-बहन ईशा और अनंत के साथ मिलकर कंपनी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की प्रतिबद्धता जतायी।

रिलायंस इंडस्ट्रीज समर्थित डिजिटल सेवा कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर ने आज को बाजार में जोरदार शुरुआत की। कंपनी का शेयर अपने 1,119 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 23 फीसदी चढ़ा और इसके साथ बाजार पूंजीकरण के लिहाज से यह देश की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है। बीएसई और एनएसई पर शेयर ने 1,358 रुपये पर कारोबार शुरू किया, जो निर्गम मूल्य से 21.36 फीसदी अधिक है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768139 Articles

Share this story