(लीड) जेनसन हुआंग ने एनवीडिया के अध्यक्ष एवं सीईओ पद से दिया इस्तीफा

WhatsApp Channel Join Now
(लीड) जेनसन हुआंग ने एनवीडिया के अध्यक्ष एवं सीईओ पद से दिया इस्तीफा


(लीड) जेनसन हुआंग ने एनवीडिया के अध्यक्ष एवं सीईओ पद से दिया इस्तीफा


नई दिल्ली, 12 नवंबर (हि.स.)। कृत्रिम मेधा (एआई) के लिए चिप बनाने वाली दुनिया की सबसे अग्रणी और प्रमुख कंपनी एनवीडिया के सह-संस्थापक जेनसन हुआंग ने गुरुवार को तत्काल प्रभाव से कंपनी के अध्यक्ष, मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और निदेशक मंडल के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया।

जेनसन हुआंग के इस्तीफे के बाद कंपनी ने मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) कोलेट क्रेस को अंतरिम सीईओ नियुक्त करने की घोषणा की। हालांकि, कंपनी के बयान में हुआंग के इस्तीफे की वजह नहीं बताई गई है। इसके साथ ही एनवीडिया ने स्थायी उत्तराधिकारी की तलाश शुरू कर दी है।

कंपनी ने जारी एक बयान में बताया कि निदेशक मंडल स्थायी सीईओ के चयन के लिए आंतरिक और बाहरी, दोनों तरह के उम्मीदवारों पर विचार करेगा। क्रेस अंतरिम सीईओ की जिम्मेदारी संभालने के साथ सीएफओ का दायित्व भी निभाती रहेंगी।

इसके अलावा अमेरिकी कंपनी ने हार्वे सी. जोन्स को निदेशक मंडल का पहला अध्यक्ष भी नियुक्त किया है। जोन्स इससे पहले चिप डिजाइन सॉफ्टवेयर कंपनी सिनॉप्सिस के सीईओ और कार्यकारी चेयरमैन रह चुके हैं।

जोन्स ने क्रेस को अंतरिम सीईओ बनाए जाने पर कहा, ''कोलेट ने एनवीडिया की असाधारण वृद्धि के दौर में नेतृत्व करने में मदद की है। उन्हें हमारे कारोबार, ग्राहकों, परिचालन और वित्तीय स्थिति की गहरी समझ है।''

क्रेस ने कहा कि वह 'पिछले 33 वर्षों में जेनसन (हुआंग) की ओर से तैयार की गई असाधारण नींव को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।' इस बीच, एनवीडिया ने कहा कि वह जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजे 17 नवंबर को अपने पूर्व-निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी करेगी।

हुआंग के इस्तीफे से कुछ दिन पहले मीडिया में उनके एक चीनी कारोबारी महिला के साथ विवाहेतर संबंध होने की खबरें आई थीं। अमेरिकी अधिकारियों को इस महिला पर चीन के लिए जासूसी करने का संदेह जताया था।

उल्लेखनीय है कि एनवीडिया के निदेशक मंडल ने इसके बाद स्वतंत्र जांच शुरू की थी कि कहीं हुआंग किसी विदेशी खुफिया अभियान का निशाना तो नहीं बने थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776141 Articles

Share this story