इंडिगो का जुलाई-सितंबर तिमाही में घाटा कम होकर 1,879.1 करोड़ रुपये

WhatsApp Channel Join Now
इंडिगो का जुलाई-सितंबर तिमाही में घाटा कम होकर 1,879.1 करोड़ रुपये


नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (हि.स.)। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो (इंटरग्लोब एविएशन) ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की (जुलाई-सितंबर) दूसरी तिमाही के नतीजे का ऐलान कर दिया है। कंपनी को सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध घाटा करीब 27 फीसदी घटकर 1,879.1 करोड़ रुपये रह गया है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में इंडिगो को 2,582.1 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

कंपनी ने गुरुवार को शेयर बाजार को दी गई सूचना में बताया कि चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन की कुल आय बढ़कर 24,311.9 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 19,599.5 करोड़ रुपये रही थी। हालांकि, जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 26,188.4 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान विमान ईंधन पर खर्च बढ़कर 9,996.8 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विली वॉल्श ने कहा, सितंबर तिमाही में जो कि मौसमी रूप से कमजोर रहती है, ईंधन की लागत बहुत अधिक रही और भू-राजनीतिक उथल-पुथल भी जारी रही। उन्होंने कहा कि खर्च घटाने के उपाय जारी रखेंगे लेकिन लागत में बड़ी कटौती की उम्मीद न करें।

वॉल्श ने कहा कि कंपनी की लागत संरचना बेहद दक्ष, मजबूत नकदी स्थिति से मिलते हैं कई विकल्प। हमने समझदारी से अपनी क्षमता (कैपेसिटी) में कटौती की और यील्ड मैनेजमेंट (आय प्रबंधन) पर ध्यान दिया, जिससे राजस्व तो अच्छा रहा लेकिन बढ़ी हुई लागत की भरपाई केवल आंशिक रूप से ही हो सकी। उन्होंने बताया कि भारत में विमानन क्षेत्र के दीर्घकालिक अवसर अभी भी बहुत आकर्षक हैं और हमारी प्राथमिकताएं स्पष्ट हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768865 Articles

Share this story