भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर ज्यादातर बातचीत पूरी, दिया जा रहा अंतिम रूप : गोयल

WhatsApp Channel Join Now
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर ज्यादातर बातचीत पूरी, दिया जा रहा अंतिम रूप : गोयल


भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर ज्यादातर बातचीत पूरी, दिया जा रहा अंतिम रूप : गोयल


भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर ज्यादातर बातचीत पूरी, दिया जा रहा अंतिम रूप : गोयल


नई दिल्ली/हेग, 26 अक्टूबर (हि.स.)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि भारत और अमेरिका ने प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर ज्यादातर बातचीत पूरी कर ली है। अब इस समझौते को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

नीदरलैंड्स के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर आए गोयल ने यहां भारत और अमेरिका व्यापार समझौते के बारे में बात करते हुए यह बात कही।भारत-नीदरलैंड व्यापार मंच को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत ने पिछले साढ़े चार साल में नौ मुक्त व्यापार समझौते किए हैं। नीदरलैंड की आर्थिक मामलों और जलवायु नीति मंत्री हेलीन हर्बर्ट के साथ बैठक में सेमीकंडक्टर, ग्रीन हाइड्रोजन, स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन, महत्वपूर्ण खनिजों और उन्नत विनिर्माण (एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग) के क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने पर चर्चा की।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसके अलावा भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) का लाभ उठाकर व्यापार बढ़ाने, मजबूत सप्लाई चेन बनाने और दोनों देशों के लिए विकास के नए अवसर खोलने पर भी बातचीत हुई।

भारत और अमेरिका ने फरवरी में द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) के पहले चरण के लिए रूपरेखा को अंतिम रूप देने की घोषणा की थी। हालांकि, अमेरिका में शुल्क संबंधी परिदृश्य में बदलाव होने के कारण समझौते पर आगे और बातचीत करनी पड़ी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767305 Articles

Share this story