भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता अप्रैल में लागू होने की संभावना: गोयल

WhatsApp Channel Join Now
भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता अप्रैल में लागू होने की संभावना: गोयल


भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता अप्रैल में लागू होने की संभावना: गोयल


नई दिल्‍ली, 20 फरवरी (हि.स)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते पर मार्च में हस्ताक्षर होने और अप्रैल में इसके लागू होने की संभावना जताई है।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) निर्यात को बढ़ावा देने और वैश्विक प्रतिस्पर्धा को मजबूत करने के लिए एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन को लॉन्च किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि भारत के ब्रिटेन और ओमान के साथ मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) अप्रैल में लागू होने की उम्मीद है। पीयूष गोयल ने कहा कि न्यूजीलैंड के साथ समझौता सितंबर में लागू हो सकता है। भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुझे लगता है कि ऐसा पहली बार हुआ है कि ईयू के सभी 27 देश इस बात के लिए उत्सुक हैं कि एफटीए को जल्द ही फाइनल किया जाए और आगे बढ़ाया जाए। गोयल ने कहा कि यह समझौते 140 करोड़ भारतीयों की ताकत है।

भारत और अमेरिका के अधिकारियों के बीच अंतरिम व्यापार समझौते के कानूनी मसौदे को अंतिम रूप देने के लिए तीन दिवसीय बैठक 23 फरवरी से अमेरिका में शुरू होगी। इस महीने की शुरुआत में भारत-अमेरिका ने एक संयुक्त बयान में घोषणा की थी कि अंतरिम व्यापार समझौते के लिए रूपरेखा तय कर ली गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Share this story