भारत और ओमान ने द्विपक्षीय व्यापार और निवेश बढ़ाने के तरीकों पर की चर्चा

WhatsApp Channel Join Now
भारत और ओमान ने द्विपक्षीय व्यापार और निवेश बढ़ाने के तरीकों पर की चर्चा


नई दिल्ली, 13 अप्रैल (हि.स)। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को अपने ओमान के समकक्ष अनवर बिन हिलाल बिन हमदौन अल जाबरी के साथ द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के तरीकों पर बातचीत की।

पीयूष गोयल ने कहा कि ओमान के वाणिज्य, उद्योग और निवेश संवर्धन मंत्री अनवर बिन हिलाल बिन हमदौन अल जाबरी के साथ एक टेलीकॉल किया। उन्होंने आगे कहा कि दोनों देशों की आपसी प्रगति के लिए द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों को बढ़ावा देने के लिए भारत-ओमान सीईपीए के तहत अवसरों को खोलने पर चर्चा की।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने पश्चिम एशिया संकट के बीच पिछले कुछ दिनों में सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), बहरीन और कुवैत के व्यापार मंत्रियों के साथ भी बातचीत की है।

भारत और ओमान के बीच व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) 18 दिसंबर, 2025 को साइन हुआ था। इसके तहत दोनों देश इसे जल्द-जल्द लागू करने की दिशा में काम कर रहे हैं। इससे भारत के निर्यात विविधीकरण को मजबूती मिलेगी और आपूर्ति श्रृंखलाएं भी मजबूत होंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Share this story