भारत-न्यूजीलैंड व्यापार समझौता 19 अक्टूबर से लागू होने की संभावना

WhatsApp Channel Join Now
भारत-न्यूजीलैंड व्यापार समझौता 19 अक्टूबर से लागू होने की संभावना


नई दिल्ली, 15 सितंबर (हि.स.)। भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) 19 अक्टूबर से लागू होने की संभावना है। दोनों देशों की तरफ से इसी साल 27 अप्रैल को इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। इसका मकसद वस्तुओं एवं सेवाओं के कारोबार और निवेश को बढ़ावा देना है।

आधिकारिक रूप से मंगलवार को जारी बयान में बताया गया कि भारत-न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) 19 अक्टूबर से लागू होने की उम्मीद है। इस समझौते के तहत न्यूजीलैंड ने भारत के 100 फीसदी निर्यात को टैक्स फ्री करने की बात भी कही है। इस तरह भारत से न्यूजीलैंड पहुंचने वाले सामान पर न्यूजीलैंड कोई इम्पोर्ट ड्यूटी नहीं लेगा।

दोनों देशों ने वस्तुओं एवं सेवाओं में द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने तथा निवेश को बढ़ावा देने के लिए विगत 27 अप्रैल को मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर किए थे। एफटीए के तहत न्यूजीलैंड में भारत के 100 फीसदी निर्यात को शुल्क मुक्त पहुंच मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि न्यूजीलैंड ने 15 वर्ष में भारत में 20 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Share this story