भारत-न्यूजीलैंड व्यापार समझौता अगले महीने से होगा लागू

WhatsApp Channel Join Now
भारत-न्यूजीलैंड व्यापार समझौता अगले महीने से होगा लागू


नई दिल्ली, 03 सितंबर (हि.स.)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) अगले महीने से लागू हो जाएगा। दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर 27 अप्रैल को हस्ताक्षर किए गए थे।

अधिकारी सूत्रों ने गुरुवार को दी जानकारी में बताया है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच एफटीए अगले महीने से लागू होगा। यह समझौता अगले महीने दोनों देशों की आपसी सहमति से तय तारीख को लागू होगा।

अधिकारी ने बताया कि द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए दोनों देशों ने 27 अप्रैल को वस्तुओं एवं सेवाओं के मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। एफटीए के तहत न्यूजीलैंड में भारत के 100 फीसदी निर्यात को शुल्क-मुक्त पहुंच मिलेगी।

भारत और न्यूज़ीलैंड ने सामान और सेवाओं के आपसी व्यापार को बढ़ाने और निवेश को बढ़ावा देने के लिए 27 अप्रैल को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में एफटीए पर हस्ताक्षर किए थे। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के व्यापार और निवेश मंत्री टॉड मैक्ले ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन की मौजूदगी में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

इससे पहले न्यूजीलैंड में सिरेमिक, कालीन, वाहन एवं उसके कलपुर्जों समेत भारत के प्रमुख निर्यात उत्पादों पर अधिकतम 10 फीसदी तक शुल्क लगता था। न्यूजीलैंड ने 15 साल में 20 अरब अमेरिकी डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) करने की प्रतिबद्धता भी जताई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Share this story