देश का निर्यात अप्रैल महीने में 13.78 फीसदी बढ़कर 43.56 अरब डॉलर पर

WhatsApp Channel Join Now
देश का निर्यात अप्रैल महीने में 13.78 फीसदी बढ़कर 43.56 अरब डॉलर पर


नई दिल्ली, 15 मई (हि.स)। पश्चिम एशिया संकट एवं वैश्विक चुनौतियों के बावजूद देश का निर्यात अप्रैल में 13.78 फीसदी बढ़कर 43.56 अरब डॉलर हो गया। हालांकि आयात में 10 फीसदी की वृद्धि के कारण व्यापार घाटा भी बढ़कर 28.38 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने बताया कि अप्रैल में आयात में पिछले वर्ष की तुलना में 10 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई है। यह 71.94 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस दौरान व्यापार घाटा 28.38 अरब डॉलर रहा। देश के कुल निर्यात और आयात दोनों में बढ़ोतरी हुई है। अग्रवाल ने कहा कि पिछले महीने पश्चिम एशिया को भारत का निर्यात 28 फीसदी घटकर 4.16 अरब डॉलर रहा, जबकि अप्रैल 2025 में यह 5.78 अरब डॉलर रहा था। उन्होंने बताया कि पश्चिम एशिया से आयात अप्रैल में 31.64 फीसदी घटकर 10.47 अरब डॉलर रहा, जबकि पिछले वर्ष इसी महीने में यह 15.32 अरब डॉलर रहा था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Share this story