भारत-ईयू इस साल के अंत तक एफटीए पर हस्ताक्षर के लिए सहमतः पीयूष गोयल

WhatsApp Channel Join Now
भारत-ईयू इस साल के अंत तक एफटीए पर हस्ताक्षर के लिए सहमतः पीयूष गोयल


भारत-ईयू इस साल के अंत तक एफटीए पर हस्ताक्षर के लिए सहमतः पीयूष गोयल


भारत-ईयू इस साल के अंत तक एफटीए पर हस्ताक्षर के लिए सहमतः पीयूष गोयल


-भारत–फिनलैंड उद्योग सहयोग को और मजबूत करने के लिए किए दो समझौते ज्ञापनों पर हस्ताक्षर

नई दिल्ली, 16 जुलाई (हि.स)। भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) ने इस साल के अंत तक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर करने पर अपनी सहमति जताई है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

गोयल ने फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी में भारत और फिनलैंड व्यापार गोलमेज बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि यह व्यापार समझौता 2027 की पहली तिमाही (फरवरी-मार्च) के आसपास लागू हो जाएगा।

वाणिज्य मंत्री ने कहा, 27 देशों वाले ईयू-भारत मुक्त व्यापार समझौते के बारे में ब्रुसेल्स में हुई बैठकों में हमने यह तय किया है कि 2026 के आखिर तक अंतिम कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इसे 2027 की पहली तिमाही यानी अगले वर्ष फरवरी-मार्च के आस-पास लागू किया जाएगा।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने जारी एक बयान में बताया कि इससे पहले पीयूष गोयल ने फिनलैंड की अपनी आधिकारिक यात्रा की शुरुआत एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ की। इस प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ उद्योग जगत के नेता एवं वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं, जिनका उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश एवं उद्योग में सहयोग को मजबूत करना है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री के इस यात्रा के दौरान दो संस्थागत समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किया गया है, मंत्रिस्तरीय बातचीत हुई और प्रमुख क्षेत्रों में भारतीय तथा फिनिश उद्योगों के बीच व्यापक स्तर पर चर्चा एवं संवाद हुआ। दौरे के पहले दिन पीयूष गोयल ने फ़िनलैंड के आर्थिक मामलों के मंत्री डॉ सकारी पुइस्तो के साथ द्विपक्षीय बातचीत की।

मंत्रालय के मुताबिक इस बातचीत में वित्तीय बाजारों, नवाचार, उद्यमों के लिए वित्तपोषण में सहयोग को मजबूत करने तथा द्विपक्षीय व्यापार एवं निवेश को बढ़ाने पर भी ध्यान केंद्रित किया गया।

---------------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Share this story