भारत-चिली एफटीए अंतिम चरण में, कनाडा से वार्ता में अच्छी प्रगति : गोयल

WhatsApp Channel Join Now
भारत-चिली एफटीए अंतिम चरण में, कनाडा से वार्ता में अच्छी प्रगति : गोयल


नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (हि.स.)। नीदरलैंड की यात्रा पर गए केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत कई देशों और समूहों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) पर बातचीत कर रहा है। उन्होंने बताया कि चिली के साथ वह वार्ता समझौते को अंतिम रूप देने के काफी करीब है, जबकि कनाडा के साथ बातचीत में अच्छी प्रगति हो रही है।

गोयल ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि मुझे लगता है कि चिली के साथ चल रही मौजूदा बातचीत समझौते को अंतिम रूप देने के काफी करीब है। कनाडा के साथ बहुत अच्छी प्रगति हो रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमने एसएसीयू के साथ बातचीत अभी शुरू की है, इसलिए इसे पूरा होने में कुछ समय लग सकता है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि दक्षिण अफ्रीका के नेतृत्व वाले दक्षिणी अफ्रीकी सीमा शुल्क संघ (एसएसीयू) के साथ बातचीत शुरू हो गई है। भारत एसएसीयू ने अगस्त में तरजीही व्यापार समझौते की दिशा में औपचारिक वार्ता शुरू करने के लिए विचारार्थ विषयों (टीओआर) पर हस्ताक्षर किए थे। एसएसीयू के पांच सदस्य बोत्सवाना, इस्वातिनी (पूर्व में स्वाजीलैंड), लेसोथो, नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका हैं।

केंद्रीय मंत्री अन्य समझौतों के बारे में बात करते हुए कहा कि मैक्सिको जल्द से जल्द शुरुआती चरण का व्यापार समझौता करने को लेकर बहुत उत्सुक है। वह यहां दो दिन की आधिकारिक दौरे पर आए हुए हैं। उन्होंने बताया कि जीसीसी) और इजराइल के साथ बातचीत स्वाभाविक रूप से धीमी है और इसे आगे बढ़ने में कुछ समय लग सकता है।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 26 अक्टूबर को नीदरलैंड की अपनी यात्रा जारी रखते हुए डच सरकार के नेताओं, सांसदों और प्रमुख डच कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ कई उच्चस्तरीय बैठकें कीं। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग को मजबूत करना, व्यापार एवं निवेश का विस्तार करना तथा भारतीय और डच उद्यमों के बीच सहयोग के नए अवसरों की पहचान करना था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767604 Articles

Share this story