वित्त मंत्री सीतारमण ने बैंकॉक में यूके के चांसलर जॉन हीली से की मुलाकात

WhatsApp Channel Join Now
वित्त मंत्री सीतारमण ने बैंकॉक में यूके के चांसलर जॉन हीली से की मुलाकात


वित्त मंत्री सीतारमण ने बैंकॉक में यूके के चांसलर जॉन हीली से की मुलाकात


वित्त मंत्री सीतारमण ने बैंकॉक में यूके के चांसलर जॉन हीली से की मुलाकात


नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (हि.स.)। केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को बैंकॉक में यूके के चांसलर ऑफ द एक्चेकर जॉन हीली से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।

वित्त मंत्रालय ने साेशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर जारी एक बयान में बताया कि सीतारमण ने थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आईएमएफ-विश्व बैंक की सालाना बैठकों के दौरान यूके के चांसलर ऑफ द एक्सचेकर, जॉन हीली से मुलाकात की। इस दौरान सीतारमण ने पिछले 'आर्थिक और वित्तीय संवाद' के नतीजों को आगे बढ़ाते हुए, चौथे 'भारत-यूके वित्तीय बाजार संवाद', फिनटेक बैठकों और इनसे जुड़ी आईयूकेएफपी बैठकों के सफल समापन पर भी चर्चा की।

मंत्रालय के मुताबिक, इस बैठक में वित्त मंत्री सीतारमण ने साझा प्राथमिकताओं और एक रचनात्मक तथा समावेशी जी-20 प्रक्रिया की दिशा में यूके के साथ मिलकर काम करने के भारत के संकल्प को दोहराया। साथ ही सीतारमण ने उन्हें यह भी बताया कि भारत 14वें आर्थिक और वित्तीय संवाद (ईएफडी) को लेकर उत्सुक है, जिसमें महत्वपूर्ण खनिजों, ग्रीन टेक और शहर-क्षेत्र साझेदारियों में सहयोग का प्रस्ताव है। दोनों पक्षों ने पुष्टि की कि अगला ईएफडी इस साल दिसंबर में आयोजित किया जाएगा।

इससे पहले सीतारण का गुरुवार काे बैंकॉक के सुवर्णभूमि हवाई अड्डे पहुंचने पर थाईलैंड में भारत के राजदूत पुनीत अग्रवाल ने स्वागत किया। इसके साथ ही थाईलैंड सरकार के वित्त मंत्रालय के अंतर्गत ट्रेजरी विभाग के उप महानिदेशक रुएचा वराटोर्न ने भी सीतारमण का स्वागत किया।

उल्लेखनीय है कि, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बैंकॉक में आईएमएफ-विश्व बैंक की सालाना बैठकों में भाग लेने के लिए तीन दिवसीय दौरे पर हैं। इसके अलावा वह जी20 और जी-7 के वित्त मंत्रियों तथा केंद्रीय बैंक गवर्नरों (एफएमसीबीजी) की बैठकों में हिस्सा लेंगी, और कई देशों तथा संगठनों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761100 Articles

Share this story