हिंदुस्तान कोका-कोला होल्डिंग्स ने आईपीओ के लिए सेबी के पास दाखिल किया डीआरएचपी

WhatsApp Channel Join Now
हिंदुस्तान कोका-कोला होल्डिंग्स ने आईपीओ के लिए सेबी के पास दाखिल किया डीआरएचपी


हिंदुस्तान कोका-कोला होल्डिंग्स ने आईपीओ के लिए सेबी के पास दाखिल किया डीआरएचपी


नई दिल्ली, 07 अक्टूबर (हि.स.)। कोका-कोला कंपनी और जुबिलेंट बेवरेजेज द्वारा समर्थित हिंदुस्तान कोका-कोला होल्डिंग्स लिमिटेड (एचसीसीएच) ने

आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए धन जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) दाखिल किया है।

सेबी के समक्ष जमा दस्तावेज के मुताबिक एचसीसीएच ने शनिवार को पूंजी बाजार नियामक के समक्ष अपना शुरुआती दस्तावेज को दाखिल किया। सेबी के समक्ष दाखिल मसौदा डीआरएचपी के मुताबिक प्रस्तावित ये आईपीओ पूरी तरह से प्रवर्तक हिंदुस्तान कोका-कोला ओवरसीज होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा 99,74,61,456 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) होगा।

कंपनी के मुताबिक प्रमोटर शेयरहोल्डर 'हिंदुस्तान कोका-कोला ओवरसीज होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड' के द्वारा 10 रुपये फेस वैल्यू वाले इस आईपीओ के लिए 997,461,456 इक्विटी शेयरों तक की बिक्री की जाएगी। चूंकि, यह निर्गम पूरी तरह से ओएफएस है, इसलिए कंपनी को आईपीओ से कोई राशि नहीं मिलेगी और इससे मिलने वाली पूरी राशि शेयर बेचने वाले शेयरधारक के पास जाएगी। इनके शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध के लिए प्रस्तावित हैं।

उल्लेखनीय है कि हिंदुस्तान कोका-कोला होल्डिंग्स लिमिटेड कंपनी अपनी मुख्य सब्सिडियरी, 'हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड' (एचसीसीबी) के जरिए काम करती है। यह टीसीसीसी के साथ हुए समझौतों के तहत, मुख्य रूप से दक्षिण और पश्चिम भारत के 10 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में अपने तय इलाकों (टेरिटरी) में कारोबार करती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773838 Articles

Share this story