एचडीएफसी बैंक ने विदेशी बॉन्ड से जुटाए 1.75 अरब डॉलर

WhatsApp Channel Join Now
एचडीएफसी बैंक ने विदेशी बॉन्ड से जुटाए 1.75 अरब डॉलर


नई दिल्ली, 21 अगस्त (हि.स.)। देश एवं निजी क्षेत्र के सबसे बड़े एचडीएफसी बैंक ने कारोबार को बढ़ाने के लिए विदेशी बॉन्ड जारी कर 1.75 अरब अमेरिकी डॉलर जुटाए हैं।

एचडीएफसी बैंक ने शुक्रवार को शेयर बाजार को रेगुलेटरी फाइलिंग में दी जानकारी में बताया कि गिफ्ट सिटी शाखा के जरिये 1.75 अरब अमेरिकी डॉलर के ‘सीनियर अनसिक्योर्ड बॉन्ड’ जारी किए हैं। बैंक ने बताया कि उसने तीन साल में परिपक्व होने वाले 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर के बॉन्ड 5.159 फीसदी की कूपन दर पर जारी किए हैं। वहीं, शेष 1.25 अरब यूएस डॉलर के पांच साल में परिपक्व होने वाले बॉन्ड पर कूपन दर 5.4 फीसदी है। एचडीएफसी बैंक ने बताया कि इन बॉन्ड को इंडिया आईएनएक्स (इंडिया इंटरनेशनल एक्सचेंज (आईएफएससी) लिमिटेड) और एनएसई इंटरनेशनल एक्सचेंज (एनएसई-आईएक्स) में सूचीबद्ध किया जाएगा।

विदेशी बॉन्ड कर्ज जुटाने का साधन हैं, जिन्हें कोई कंपनी किसी दूसरे देश के बाजार से धन जुटाने के लिए जारी करती है। इन्हें संबंधित देश की स्थानीय मुद्रा या किसी अंतरराष्ट्रीय मुद्रा में जारी किया जा सकता है। भारतीय निवेशक उदारीकृत प्रेषण योजना (एलआरएस) के तहत वैश्विक बाजारों में निवेश कर सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Share this story