एचडीएफसी बैंक के उप प्रबंध निदेशक कैजाद भरूचा ने दिया इस्तीफा

WhatsApp Channel Join Now
एचडीएफसी बैंक के उप प्रबंध निदेशक कैजाद भरूचा ने दिया इस्तीफा


नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (हि.स.)। देश के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी बैंक में नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया के बीच उप प्रबंध निदेशक कैजाद भरूचा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया कि उसके उप-प्रबंध निदेशक कैजाद भरूचा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बैंक ने कहा कि वर्ष 1995 से उससे जुड़े भरूचा ने 31 दिसंबर से कार्यमुक्त किए जाने का अनुरोध किया है।

बैंक की ओर से नियामयक फाइलिंग में कहा गया है कि एचडीएफसी बैंक के निदेशक मंडल (बोर्ड) ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की मंजूरी के लिए भेजे जाने वाले कैजाद भरूचा के इस अनुरोध को स्वीकार कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि आईसीआईसीआई समूह के दिग्गज अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) का पदभार संभालने वाले हैं। प्राप्त सूचना के अनुसार भरूचा भी प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी पद पर पदोन्नत होने की दौड़ में थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762755 Articles

Share this story