हरदीप सिंह पुरी ने नई दिल्ली में भारत का पहला ई85 फ्यूल किया लॉन्च

WhatsApp Channel Join Now
हरदीप सिंह पुरी ने नई दिल्ली में भारत का पहला ई85 फ्यूल किया लॉन्च


हरदीप सिंह पुरी ने नई दिल्ली में भारत का पहला ई85 फ्यूल किया लॉन्च


हरदीप सिंह पुरी ने नई दिल्ली में भारत का पहला ई85 फ्यूल किया लॉन्च


हरदीप सिंह पुरी ने नई दिल्ली में भारत का पहला ई85 फ्यूल किया लॉन्च


नई दिल्ली, 05 जून (हि.स)। पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच बढ़ती पेट्रोल की कीमतों से चिंतित नई दिल्ली के उपभोक्ताओं के लिए राहत देने वाली खबर है। उन्हें अब सीएनजी से सस्ता पेट्रोल मिलेगा। केंद्रीय पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को एक विशेष पेट्रोल ई-85 फ्यूल को लॉन्च किया।

हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी एक पोस्ट में कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ, हरित एवं ऊर्जा सुरक्षित भारत की विजन से प्रेरणा लेकर आज दिल्ली में फ्लैक्स फ्यूल पर चलने वाले वाहनों के लिए दिल्ली के इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर ई85 ईंधन का ऐतिहासिक उद्घाटन किया।

उन्होंने आगे कहा कि ये ना केवल भारत के ऊर्जा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, बल्कि किसानों की अतिरिक्त आय का साधन भी है। इस पहल से हमारे ऊर्जादाताओं के जीवन में खुशहाली और उन्नति बनी रहेगी। पुरी ने आगे कहा, ई-85 फ्यूल को लॉन्च किया गया है...ई-85 फ्यूल एक क्रांतिकारी कदम है। इसकी शुरूआत के लिए 50-100 डिस्पेंसिंग स्टेशन होंगे...दिसंबर 2026 तक इनकी संख्या में 500 तक बढ़ोतरी होगी, जो दिसंबर 2027 के अंत तक 5000 तक संख्या पहुंचेगी...। उन्होंने कहा कि इसका खर्च सामान्य फ्यूल से 20 रुपये कम है...हम कोशिश करेंगे कि इस गाड़ी की नंबर प्लेट भी अलग हो...।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में सीएनजी की कीमत 83.09 रुपये प्रति किलो थी, तो ई85 पेट्रोल प्रति लीटर 82.12 रुपये में उपलब्ध था। वैसे ये पेट्रोल सामान्य वाहनों के उपयोग के लिए नहीं है। ये ए85 वाहनों के लिए उपलब्ध होगा, क्योंकि इस विशेष पेट्रोल में 85 फीसदी तक ईथेनाल मिला है। फिलहाल दिल्ली में ऐसे वाहनों की संख्या न के बराबर है, क्योंकि वाहन कंपनियों ने हाल में इस नए वर्ग की गाड़ियों को बाजार में उतारना शुरू ही किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Share this story