जीएसटी परिषद की बैठक में गिरफ्तारी अधिकार खत्म करने, नियमों को आसान बनाने पर चर्चा

WhatsApp Channel Join Now
जीएसटी परिषद की बैठक में गिरफ्तारी अधिकार खत्म करने, नियमों को आसान बनाने पर चर्चा


जीएसटी परिषद की बैठक में गिरफ्तारी अधिकार खत्म करने, नियमों को आसान बनाने पर चर्चा


नई दिल्ली, 08 अक्टूबर (हि.स.)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में यहां के भारत मंडपम में गुरुवार को जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक शुरू हुई। बैठक में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) 2.0 के तहत जीएसटी अधिकारियों के सीधे गिरफ्तारी के अधिकार को खत्म करने और नियमों को आसान बनाने पर चर्चा शुरू हुई।

वित्त मंत्रालय ने एक्स पोस्ट में बताया कि जीएसटी परिषद की बैठक में दिल्ली, गोवा, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र और मेघालय के मुख्यमंत्री, मणिपुर और तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री तथा राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के वित्त मंत्री एवं वरिष्ठ सदस्यों के साथ राजस्व विभाग के सचिव, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के चेयरमैन और सदस्य तथा वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भाग ले रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक में टैक्स स्लैब में बदलाव किए गए थे। इस बार बैठक में कंप्लायंस को आसान बनाने की दिशा में काम करने की उम्मीद जताई जा रही है।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Share this story