गोयल ने अमरीकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर से की मुलाकात, व्यापार समझौते पर चर्चा

WhatsApp Channel Join Now
गोयल ने अमरीकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर से की मुलाकात, व्यापार समझौते पर चर्चा


गोयल ने अमरीकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर से की मुलाकात, व्यापार समझौते पर चर्चा


-वाणिज्य मंत्री ने जी-20 बैठक से इतर ब्राजील और मेक्सिको के मंत्रियों से भी मुलाकात की

नई दिल्ली/शिंगटन, 01 अक्टूबर (हि.स.)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने विस्कॉन्सिन के मिल्वॉकी में जी20 व्यापार मंत्रिस्तरीय सम्मेलन के दौरान अमरीकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) जैमीसन ग्रीर से मुलाकात की। इस दौरान व्यापार समझौते पर चर्चा हुई।

पीयूष गोयल ने ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में लिखा, मिल्वौकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के दौरान यूएसटीआर जेमिसन ग्रीर से मुलाकात हुई। इस मुलाकात के दौरान भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) के तहत दोनों देशों के लिए अंतरिम समझौते को जल्द पूरा करने की दिशा में फायदेमंद और सार्थक बातचीत हुई।

वाणिज्य मंत्री ने कहा कि हमने अमेरिका की अध्यक्षता में हो रही जी-20 की चर्चाओं पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। इसके अलावा जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के दौरान व्यापार और आर्थिक सुरक्षा के लिए यूरोपीय कमिश्नर और मेरे दोस्त मारोश शेफकोविच से मिलकर अच्छा लगा।

उन्होंने आगे कहा कि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता (भारत-ईयू एफटीए) पर हस्ताक्षर करने और उसे लागू करने की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा की। इसके साथ ही, भारत-ईयू व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद के तहत हुई प्रगति, डब्ल्यूटीओ में सार्थक सुधार और जी-20 की साझा प्राथमिकताओं पर भी विचार-विमर्श किया।

इसके अलावा केंद्रीय वाणिज्य मंत्री ने ब्राजील और मेक्सिको के अपने समकक्षों के साथ में द्विपक्षीय बैठकें कीं। गोयल ने बुधवार को मिल्वॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक से इतर ब्राजील के व्यापार मंत्री मार्सियो फर्नांडो एलियास रोजा और विदेश मंत्री माउरो विएरा से मुलाकात की। इन दोनों देशों पर अमेरिका की ओर से अपनाई गई शुल्क नीति (टैरिफ) का काफी असर पड़ा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Share this story