गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों के साथ की बैठकें, निवेश के अवसरों पर की चर्चा

WhatsApp Channel Join Now
गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों के साथ की बैठकें, निवेश के अवसरों पर की चर्चा


गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों के साथ की बैठकें, निवेश के अवसरों पर की चर्चा


नई दिल्ली, 03 अक्टूबर (हि.स.)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिका की कई कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें की और भारत में निवेश के अवसरों पर चर्चा की। गोयल पांच अक्टूबर तक अमेरिका के आधिकारिक दौरे पर हैं।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने शनिवार को ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट पर लिखा टारगेट के कार्यकारी उपाध्यक्ष और मुख्य कानूनी एवं अनुपालन अधिकारी ग्रांट मैक्गी के साथ बैठक की। टारगेट अमेरिका की एक प्रमुख खुदरा कंपनी है। उन्होंने आगे कहा कि देश में अपनी मौजूदगी मज़बूत करने और भारत से सोर्सिंग बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की गई।

गोयल ने आगे कहा कि 'मेक इन इंडिया' पहल के तहत भारत में विनिर्माण के बढ़ते मौकों का और फायदा उठाने, देश में अपनी मौजूदगी बढ़ाने और भारत से खरीद को बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की।’’ उन्होंने मोंडेलेज इंटरनेशनल के कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं मुख्य वित्तीय अधिकारी अमित बनाती से भी मुलाकात की।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने कहा, ‘‘हमने भारत में मोंडेलेज की सात दशक पुरानी मौजूदगी और उसके विनिर्माण, खरीद तथा निवेश का विस्तार करने के अवसरों पर चर्चा की गई।’’ मोंडेलेज इंटरनेशनल चॉकलेट और बिस्कुट ब्रांड से जुड़ी कंपनी है।

एऑन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ग्रेग केस के साथ बैठक में गोयल ने भारत में कंपनी के परिचालन और उसके आगे विस्तार के अवसरों पर भी चर्चा की। एऑन एक वैश्विक पेशेवर सेवा कंपनी है। इसके अलावा, पीयूष गोयल ने प्रौद्योगिकी कंपनी कॉग्निशन के मुख्य कानूनी एवं वैश्विक मामलों के अधिकारी पॉल ग्रेवाल से मुलाकात की।

आर्चर डेनियल्स मिडलैंड (एडीएम), शिकागो के निदेशक मंडल के चेयरमैन एवं सीईओ जुआन रिकार्डो लुसियानो के साथ बैठक में मंत्री ने भारत में एडीएम की मौजूदगी बढ़ाने और निवेश के अवसरों पर चर्चा की।

इससे पहले, गोयल ने नाइकी के वरिष्ठ नेतृत्व दल के साथ द्विपक्षीय बैठक की थी। इसमें कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) वेंकटेश अलागिरिसामी, कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं मुख्य कानूनी अधिकारी रॉब लेइनवांड तथा उपाध्यक्ष और मुख्य सरकारी एवं जनसंपर्क अधिकारी जॉर्ज कासिमिरो शामिल थे।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने कहा, ‘‘हमने भारत के साथ नाइकी के लंबे समय के जुड़ाव को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की और विनिर्माण, स्थानीय खरीद तथा व्यापक खेल परिवेश में उसकी मौजूदगी को और बढ़ाने के तरीकों पर विचार किया।’’

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Share this story