गोयल ने व्यापार निगरानी को मजबूत करने के लिए 'नेशनल स्ट्रेटेजिक ट्रेड कमांड सेंटर' किया लॉन्च

WhatsApp Channel Join Now
गोयल ने व्यापार निगरानी को मजबूत करने के लिए 'नेशनल स्ट्रेटेजिक ट्रेड कमांड सेंटर' किया लॉन्च


गोयल ने व्यापार निगरानी को मजबूत करने के लिए 'नेशनल स्ट्रेटेजिक ट्रेड कमांड सेंटर' किया लॉन्च


नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (हि.स.)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित वाणिज्य भवन में व्यापार निगरानी को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय रणनीतिक व्यापार कमान केंद्र (एनएसटीसीसी) को लॉन्च किया।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने जारी बयान में बताया कि केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने भारत के अंतरराष्ट्रीय व्यापार की निगरानी और विश्लेषण को और मजबूत करने के लिए एनएसटीसीसी का उद्घाटन किया है। इस मौके पर वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल मौजूद रहे।

मंत्रालय ने कहा कि नई दिल्ली स्थित वाणिज्य भवन में 'नेशनल स्ट्रैटेजिक ट्रेड कमांड सेंटर' (एनएसटीसीसी) की शुरुआत की गई। इसका उद्देश्य इंटीग्रेटेड डेटा एनालिटिक्स और साक्ष्य-आधारित निर्णय लेने की प्रक्रिया के माध्यम से भारत के अंतरराष्ट्रीय व्यापार इकोसिस्टम की निगरानी, विश्लेषण और गवर्नेंस को मजबूत करना है।

मंत्रालय ने कहा कि इस कमांड सेंटर को इस तरह से तैयार किया गया है कि यह वरिष्ठ नीति-निर्माताओं और सरकारी अधिकारियों को देश के व्यापार प्रदर्शन, निर्यात प्रोत्साहन योजनाओं, नियामक मंजूरियों, आवेदन प्रसंस्करण और परिचालन संकेतकों की एक समग्र तस्वीर प्रदान कर सके।

-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761624 Articles

Share this story