गोयल ने मिस्र की इन्फिनिटी एनर्जी के साथ वाहन विनिर्माण और सहयोग पर चर्चा की

WhatsApp Channel Join Now
गोयल ने मिस्र की इन्फिनिटी एनर्जी के साथ वाहन विनिर्माण और सहयोग पर चर्चा की


गोयल ने मिस्र की इन्फिनिटी एनर्जी के साथ वाहन विनिर्माण और सहयोग पर चर्चा की


गोयल ने मिस्र की इन्फिनिटी एनर्जी के साथ वाहन विनिर्माण और सहयोग पर चर्चा की


नई दिल्ली, 17 नवंबर (हि.स.)। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने काहिरा में मिस्र की नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी इन्फिनिटी एनर्जी के चेयरमैन मोहम्मद इस्माइल मंसूर से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान वाहन विनिर्माण और इलेक्ट्रिक वाहनों जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाएं तलाशने के लिए चर्चा की।

गोयल ने मंगलवार को ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, ''इन्फिनिटी एनर्जी के चेयरमैन मोहम्मद इस्माइल मंसूर से मुलाकात की और संभावित अवसरों पर चर्चा की। मिस्र के प्रमुख कारोबारियों के बीच भारत के साथ जुड़ाव बढ़ाने में रुचि बढ़ रही है।'' केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने मिस्र की नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी इन्फिनिटी एनर्जी के एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ वाहन विनिर्माण और इलेक्ट्रिक वाहनों जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाएं तलाशने के लिए चर्चा की।

गोयल ने लिखा, ‘‘हम वाहन विनिर्माण, इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी), वाहन कलपुर्जे, वित्तीय प्रौद्योगिकी एवं डिजिटल भुगतान, नवीकरणीय ऊर्जा, लॉजिस्टिक, भंडारण और आपूर्ति शृंखला जैसे क्षेत्रों में सहयोग की अच्छी संभावनाएं देखते हैं।’’

उन्होंने कहा कि भारत का व्यापक एवं तेजी से बढ़ता बाजार, मजबूत विनिर्माण परिवेश, कुशल कार्यबल और निवेश के लिए अनुकूल माहौल मिस्र के कारोबारियों के लिए भारत की विकास यात्रा में भागीदारी का सुनहरा अवसर है।

भारत, मिस्र 90 दिन में व्यापार समझौते पर शुरू कर सकते हैं बातचीत

इससे पहले केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि भारत और मिस्र के अधिकारी व्यापार समझौते के लिए विचारार्थ विषयों (टीओआर) को अंतिम रूप देंगे। उन्होंने उम्मीद जताई है कि दोनों देश अगले 90 दिन में दोनों देश समझौते के लिए औपचारिक बातचीत शुरू कर देंगे।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने देर रात काहिरा की अपनी दो दिवसीय यात्रा पूरी कर ली है। उन्होंने भारत और मिस्र के बीच व्यापार एवं निवेश बढ़ाने के लिए देश के नेताओं और कारोबारियों के साथ कई बैठकें कीं। उन्होंने कहा, ‘‘इस यात्रा से मुझे उन क्षेत्रों में संभावनाएं तलाशने में मदद मिली, जहां मेरी कंपनी मिस्र की कंपनियों के साथ सहयोग कर सकती है।’’ दोनों भारतीय कारोबारी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे।

उल्लेखनीय है कि गोयल अपने मिस्र दौरे के दौरान 100 से अधिक सदस्यों वाले कारोबारी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे थे। दोनों देश द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए व्यापार समझौते की संभावनाएं तलाश रहे हैं। उनका लक्ष्य अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना कर 12 अरब डॉलर तक पहुंचाना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778337 Articles

Share this story