वाणिज्य मंत्री गोयल ने भारत-अमेरिका के बीच मजबूत आपूर्ति श्रृंखलाएं बनाने का किया आह्वान

WhatsApp Channel Join Now
वाणिज्य मंत्री गोयल ने भारत-अमेरिका के बीच मजबूत आपूर्ति श्रृंखलाएं बनाने का किया आह्वान


वाणिज्य मंत्री गोयल ने भारत-अमेरिका के बीच मजबूत आपूर्ति श्रृंखलाएं बनाने का किया आह्वान


वाणिज्य मंत्री गोयल ने भारत-अमेरिका के बीच मजबूत आपूर्ति श्रृंखलाएं बनाने का किया आह्वान


नई दिल्ली, 19 नवंबर (हि.स.)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को वैश्विक अनिश्चितताओं के मद्देनजर भारत-अमेरिका के बीच मजबूत एवं भरोसेमंद आपूर्ति श्रृंखलाएं बनाने का आह्वान किया।

गोयल ने नई दिल्ली में आयोजित 23वें भारत-अमेरिका आर्थिक शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने भारत और अमेरिका के बीच मजबूत, लचीली और भरोसेमंद आपूर्ति श्रृंखलाएं बनाने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच इससे किसी एक भौगोलिक क्षेत्र पर निर्भरता कम होगी, महत्वपूर्ण वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित होगी और दोनों देशों के आर्थिक व रणनीतिक संबंध मजबूत होंगे।

उन्होंने कहा कि इससे देशों को किसी एक भौगोलिक क्षेत्र पर निर्भरता कम करने, महत्वपूर्ण वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने और भारत-अमेरिका के आर्थिक एवं रणनीतिक संबंधों को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

गोयल ने भारत-अमेरिका आर्थिक शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास पूंजी, प्रौद्योगिकी और नवाचार की ताकत है, जबकि भारत के पास कौशल, प्रतिभा, विनिर्माण क्षमता तथा प्रतिस्पर्धात्मकता है।

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री ने कहा कि वह पांच सुझावों के साथ अपनी बात समाप्त करेंगे, जिन्हें अंग्रेजी के ‘ट्रस्ट’ शब्द के अक्षरों के जरिये समझाया जा सकता है।

गोयल ने कहा, ‘‘पहला अक्षर ‘टी’ है। आइए, अपनी आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत और भरोसेमंद बनाएं। ‘आर’ का अर्थ है अपने मित्र देशों और साझेदारों के साथ मिलकर प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं कुछ अमेरिकी विश्वविद्यालयों के साथ उन्हें भारत लाने के लिए काम कर रहा हूं। हम अमेरिका के सभी विश्वविद्यालयों और विद्यार्थियों को अपने शैक्षणिक कार्यक्रमों के तहत भारत आने के लिए आमंत्रित करना चाहते हैं।’’

गोयल ने कहा कि ‘ट्रस्ट’ में ‘एस’ का अर्थ ‘स्पीक’ (बातचीत करना) है। इसके तहत दोनों पक्षों को खुलकर और स्पष्ट रूप से बातचीत करनी चाहिए तथा किसी भी तरह की बाधा या कठिनाई के बारे में एक-दूसरे को बताना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अंतिम ‘टी’ अक्षर का मतलब ट्रैक (निगरानी करना) है। इसके तहत नतीजों पर नजर रखने और प्रदर्शन के लिए जवाबदेही सुनिश्चित करने की जरूरत है। उन्होंने भारत-अमेरिका चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईएसीसी) से दोनों पक्षों की जवाबदेही सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री ने एक्स पर जारी एक पोस्ट में लिखा, उद्योग जगत से मेरी यही अपील थी। उन्होंने आगे कहा कि सप्लाई चेन को 'ट्रस्ट चेन' में बदलें, एआई और प्रतिभा के क्षेत्र में साझेदारी करें, तकनीक को केवल बड़े शहरों तक सीमित न रखकर भदोही के बुनकरों और कानपुर के कलपुर्जे बनाने वालों तक पहुंचाएं, हमें खुलकर बताएं कि कहां बाधाएं आ रही हैं, और मिलकर परिणामों पर नज़र रखें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780123 Articles

Share this story