केंद्र ने आरबीआई के डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जानकीरमन का कार्यकाल दो वर्ष बढ़ाया

WhatsApp Channel Join Now
केंद्र ने आरबीआई के डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जानकीरमन का कार्यकाल दो वर्ष बढ़ाया

केंद्र ने आरबीआई के डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जानकीरमन का कार्यकाल दो वर्ष बढ़ाया

नई दिल्ली, 06 जून (हि.स)। केंद्र सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जानकीरमन का कार्यकाल दो वर्षों के लिए बढ़ा दिया है। स्वामीनाथन का सेवा विस्तार 26 जून, 2026 से प्रभावी होगा।

आरबीआई ने जारी बयान में कहा कि केंद्र सरकार ने स्वामीनाथन जानकीरमन को 26 जून, 2026 से प्रभावी रूप से 2 साल की अवधि के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, फिर से डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है।

स्वामीनाथन जानकीरमन को जून 2023 में तीन वर्षो के कार्यकाल के लिए आरबीआई का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Share this story