जर्मन ग्रीन स्टील एंड पावर लिमिटेड का आईपीओ 25 सितंबर को खुलेगा, प्राइस बैंड 132–139 रुपये प्रति शेयर
नई दिल्ली/मुंबई, 22 सितंबर (हि.स.)। आयरन और स्टील बनाने वाली कंपनी जर्मन ग्रीन स्टील एंड पावर लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 25 सितंबर को खुलेगा। इसमें निवेश करने के लिए निवेशक 29 सितंबर तक बोली लगा सकते हैं। इसके लिए मूल्य का दायरा (प्राइस बैंड) 132-139 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
कंपनी ने मंगलवार को यहां आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि जर्मन ग्रीन स्टील एंड पावर लिमिटेड का आईपीओ शुक्रवार, 25 सितंबर को खुलेगा और 29 सितंबर को बंद होगा। कंपनी ने इसके लिए मूल्य दायरा (प्राइस बैंड) 132-139 रुपये प्रति शेयर तय किया है। जर्मन ग्रीन स्टील एंड पावर नए शेयर जारी करके 1,047 करोड़ के वैल्यूएशन पर 290 करोड़ रुपये तक जुटा रही है, जबकि प्रमोटर 'ऑफर फॉर-सेल' (ओएफएस) के जरिए 10 लाख शेयर बेचेंगे।
इन्वेस्टर कम-से-कम 107 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं और उसके बाद 107 इक्विटी शेयरों के मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। कंपनी के अनुसार 10 रुपये अंकित मूल्य वाले इस इश्यू में निवेशक न्यूनतम 107 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 107 इक्विटी शेयरों के गुणकों में बोली लगा सकते हैं। इसके शेयरों को एनएसई और बीएसई दोनों पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।
उल्लेखनीय है कि 2008 में बनी आयरन और स्टील बनाने वाली यह कंपनी मुख्य रूप से देश के पश्चिमी इलाके में काम करने वाली एक वर्टिकली इंटीग्रेटेड आयरन और स्टील बनाने वाली कंपनी है। गुजरात में इसकी मौजूदगी है और इसका मुख्य फोकस टीएमटी बार्स पर है। कंपनी की गुजरात में दो मैन्युफैक्चरिंग इकाई, जिसमें एक समाखियाली में (समाखियाली फैसिलिटी) जो वर्टिकली इंटीग्रेटेड है, और दूसरी विरमगाम में (विरमगाम फैसिलिटी) में है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

