भ्रामक दावों पर एफएसएसएआई ने नेस्ले इंडिया और हिंदुस्तान यूनिलीवर को जारी किए नोटिस

WhatsApp Channel Join Now
भ्रामक दावों पर एफएसएसएआई ने नेस्ले इंडिया और हिंदुस्तान यूनिलीवर को जारी किए नोटिस


भ्रामक दावों पर एफएसएसएआई ने नेस्ले इंडिया और हिंदुस्तान यूनिलीवर को जारी किए नोटिस


भ्रामक दावों पर एफएसएसएआई ने नेस्ले इंडिया और हिंदुस्तान यूनिलीवर को जारी किए नोटिस


नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (हि.स.)। खाद्य सुरक्षा नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने कुछ खाद्य उत्पादों की पैकेजिंग पर भ्रामक दावे करने को लेकर नेस्ले इंडिया और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) कंपनी को नोटिस जारी किए हैं।

एफएसएसएआई ने शनिवार को ‘एक्स’ पर जारी एक पोस्ट में कहा कि इन दोनों कंपनियों के खिलाफ भ्रामक दावों और नियमों के गैर-अनुपालन को लेकर दो अलग-अलग नोटिस जारी किए गए हैं। नियामक ने बताया कि एचयूएल के मामले में यह नोटिस उसके उत्पाद 'हॉर्लिक्स विमेंस प्लस चॉकलेट न्यूट्रिशन ड्रिंक 400 ग्राम' पर भ्रामक दावा करने के लिए जारी किया गया है।

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने कहा कि एचयूएल को निर्धारित समय-सीमा के भीतर नोटिस का जवाब देने को कहा है। संबंधित लाइसेंसिंग प्राधिकरणों और ई-कॉमर्स मंचों से भी आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। एचयूएल से जुड़े एक अन्य मामले में एफएसएसएआई ने 'हॉर्लिक्स मदर्स प्लस केसर 400 ग्राम बीआईबी' पर भ्रामक दावों के लिए नोटिस जारी किया है।

इस बीच, नियामक ने 'रेडी-टू-ड्रिंक' उत्पादों से जुड़े नियमों का पालन नहीं करने पर नेस्ले इंडिया, श्रेइबर डायनामिक्स डेयरीज प्राइवेट लिमिटेड और लोटस डेयरी प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी किया है।

नियामक ने नेस्ले इंडिया को ई-कॉमर्स मंचों पर श्रेइबर डायनामिक्स डेयरीज और लोटस डेयरी प्रोडक्ट्स द्वारा निर्मित 'नेस्कैफे इंटेंस कैफे' कैपुचीनो फ्लेवर, 'नेस्कैफे चोको मोचा' और 'नेस्कैफे चिल्ड लाटे' का विपणन तथा बिक्री करते पाया गया। नियामक ने कहा कि इन उत्पादों की पैकेजिंग पर परस्पर विरोधी विवरण पाए गए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762807 Articles

Share this story