देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.44 अरब डॉलर घटकर 700.90 अरब डॉलर पर आया

WhatsApp Channel Join Now
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.44 अरब डॉलर घटकर 700.90 अरब डॉलर पर आया


नई दिल्ली, 27 नवंबर (हि.स.)। विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे हफ्ते गिरावट दर्ज हुई है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 20 नवंबर को समाप्त हफ्ते में 4.443 अरब डॉलर घटकर 700.90 अरब डॉलर रह गया है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी। इससे एक सप्ताह पहले देश का विदेशी मुद्रा भंडार 14.21 अरब डॉलर घटकर 705.34 अरब डॉलर रह गया था।

आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार इस दौरान विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 26.6 करोड़ डॉलर घटकर 583.18 अरब डॉलर रही। वहीं, सोने का भंडार लगातार दूसरे सप्ताह घटा। इसमें 4.09 अरब डॉलर की बड़ी गिरावट आई और यह 94.52 अरब डॉलर रहा।

आंकड़ों के अनुसार विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 6.7 करोड़ डॉलर घटकर 18.45 अरब डॉलर रहा है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित भंडार 1.5 करोड़ डॉलर घटकर 4.74 अरब डॉलर रहा।

उल्लेखनीय है कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार 04 सितंबर को समाप्त हफ्ते में 785.70 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। इसकी वजह प्रवासी भारतीयों की जमा पर विशेष रियायती अदला-बदली व्यवस्था के तहत बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा का आना था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784351 Articles

Share this story