देश का विदेशी मुद्रा भंडार 18.34 अरब डॉलर घटकर 747.56 अरब डॉलर पर

WhatsApp Channel Join Now
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 18.34 अरब डॉलर घटकर 747.56 अरब डॉलर पर


देश का विदेशी मुद्रा भंडार 18.34 अरब डॉलर घटकर 747.56 अरब डॉलर पर


नई दिल्ली, 02 अक्टूबर (हि.स.)। विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार तीसरे

हफ्ते गिरावट आई है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 25 सितंबर को समाप्त हफ्ते में 18.34 अरब डॉलर घटकर 747.56 अरब डॉलर रहा। इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 14.88

अरब डॉलर घटकर 765.90 अरब डॉलर रहा था।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। आरबीआई ने

जारी आंकड़ों में बताया कि 25 सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा

भंडार का एक प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 15.57 अरब डॉलर घटकर 615.41 अरब

डॉलर रही है। आरबीआई ने कहा कि इस दौरान स्वर्ण भंडार का मूल्य भी 2.59 अरब डॉलर

घटकर 108.70 अरब डॉलर रहा।

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार विशेष आहरण अधिकार

(एसडीआर) 9.7 करोड़ डॉलर घटकर

18.64 अरब डॉलर रहा। वहीं, अंतरराष्ट्रीय

मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास भारत की आरक्षित स्थिति 8.6 करोड़

डॉलर घटकर 4.80 अरब डॉलर रही।

उल्लेखनीय है कि विदेशी मुद्रा भंडार चार सितंबर को समाप्त

सप्ताह में 785.71 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759811 Articles

Share this story