देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.27 अरब डॉलर घटकर 719.75 अरब डॉलर पर

WhatsApp Channel Join Now
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.27 अरब डॉलर घटकर 719.75 अरब डॉलर पर


नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (हि.स.)। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 30 अक्टूबर को समाप्त हफ्ते में 1.27 अरब डॉलर और गिरकर 719.75 अरब डॉलर रह गया है। विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार छठे हफ्ते गिरावट दर्ज हुई है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि इससे पहले 16 अक्टूबर को समाप्त हफ्ते के दौरान देश का विदेशी मुद्रा भंडार 5.01 अरब डॉलर घटकर 721.01 अरब डॉलर रहा था।

आंकड़ों के अनुसार 23 अक्टूबर को समाप्त हफ्ते के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार का प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां भी 1.35 अरब डॉलर बढ़कर 593.20 अरब डॉलर हो गईं।

आरबीआई ने कहा कि इस अवधि में भंडार का मूल्य 2.65 अरब डॉलर घटकर 103.15 अरब डॉलर रह गया। साथ ही विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 27 लाख डॉलर बढ़कर 18.60 अरब डॉलर हो गए। आंकड़ों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में देश का आरक्षित जमा 40 लाख डॉलर घटकर 4.78 अरब डॉलर रह गया।

उल्लेखनीय है कि प्रवासी भारतीयों की जमा पर विशेष रियायती अदला-बदली योजना (एफसीएनआर-बी) के तहत बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा के आने से चार सितंबर को समाप्त हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार अपने उच्चतम स्तर 785.71 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769616 Articles

Share this story