देश का विदेशी मुद्रा भंडार 6.29 अरब डॉलर बढ़कर 696.99 अरब डॉलर पर पहुंचा

WhatsApp Channel Join Now
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 6.29 अरब डॉलर बढ़कर 696.99 अरब डॉलर पर पहुंचा


नई दिल्ली/मंबई, 15 मई (हि.स.)। विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार आठ मई को समाप्त हफ्ते में 6.29 अरब डॉलर बढ़कर 696.99 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इससे पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 7.79 अरब डॉलर घटकर 690.69 अरब डॉलर पर रहा था।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को बताया कि आठ मई को समाप्त हफ्ते में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां (एफसीए) 56.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 552.39 अरब डॉलर हो गईं। आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन सप्ताह में स्वर्ण भंडार का मूल्य 5.64 अरब डॉलर बढ़कर 120.85 अरब डॉलर हो गया। इस दौरान विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 8.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.87 अरब डॉलर हो गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में भारत का आरक्षित कोष भी 1.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.87 अरब डॉलर पहुंच गया।

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 27 फरवरी को समाप्त हफ्ते में 728.494 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Share this story