देश का निर्यात सितंबर में 23 फीसदी बढ़कर 44.4 अरब डॉलर पर पहुंचा

WhatsApp Channel Join Now
देश का निर्यात सितंबर में 23 फीसदी बढ़कर 44.4 अरब डॉलर पर पहुंचा


नई दिल्ली,15 अक्टूबर (हि.स.)। दीपावली के पहले निर्यात के मोर्चे पर अच्छी खबर आई है। देश का वस्तु निर्यात सितंबर में सालाना आधार पर 23.04 फीसदी बढ़कर 44.40 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जबकि व्यापार घाटा घटकर 30.21 अरब डॉलर रह गया। पिछले साल सितंबर में यह आंकड़ा 36.08 अरब डॉलर था। वस्तु व्यापार घाटा भी कम होकर 30.21 अरब डॉलर रह गया है, जो एक साल पहले 33 अरब डॉलर रहा था।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने गुरुवार को जारी आंकड़ों में बताया कि इस दौरान आयात आठ फीसदी बढ़कर 69.08 अरब डॉलर से बढ़कर 74.61 अरब डॉलर पहुंच गया। इससे व्यापार घाटा भी घटकर 30.21 अरब डॉलर रह गया है, जो सितंबर, 2025 में 33 अरब डॉलर था। मंत्रालय के मुताबिक चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) के दौरान निर्यात 18.51 फीसदी बढ़कर 259.89 अरब डॉलर हो गया है। आयात 16.31 फीसदी बढ़कर 437.53 अरब डॉलर रहा है।

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि अगर आप सितंबर माह में वस्तु निर्यात को देखें, तो यह 44.40 अरब अमेरिकी डॉलर है, जो पिछले साल के सितंबर की तुलना में 23.04 फीसदी अधिक है। अग्रवाल ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक सामान, पेट्रोलियम उत्पाद, इंजीनियरिंग सामान, रसायन और कृषि उत्पादों की बढ़ी हुई शिपमेंट ने इस वृद्धि को सहारा दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761457 Articles

Share this story