एक्जिम बैंक ने 2025-26 के लिए वित्त मंत्री को 428 करोड़ रुपये का लाभांश चेक सौंपा

WhatsApp Channel Join Now
एक्जिम बैंक ने 2025-26 के लिए वित्त मंत्री को 428 करोड़ रुपये का लाभांश चेक सौंपा


एक्जिम बैंक ने 2025-26 के लिए वित्त मंत्री को 428 करोड़ रुपये का लाभांश चेक सौंपा


नई दिल्ली, 16 जुलाई (हि.स)। एक्जिम बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 428 करोड़ रुपये का लाभांश चेक गुरुवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को सौंपा। बैंक की प्रबंध निदेशक हर्षा बंगारी ने उप-प्रबंध निदेशक तरुण शर्मा की मौजूदगी में वित्त मंत्री को ये लाभांश का चेक सौंपा।

भारतीय निर्यात-आयात बैंक (एक्जिम बैंक) ने गुरुवार को बयान में बताया कि बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 में 4,273 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है, जिसमें से शुद्ध लाभ का 10 फीसदी यानी 428 करोड़ रुपये लाभांश के रूप में भारत सरकार को बैंक ने हस्तांतरित किया है।

एक्जिम बैंक ने बयान में कहा कि बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 की अवधि में 4,273 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जिसमें से 10 फीसदी लाभांश यानी 428 करोड़ रुपये का चेक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को सौंपा है।

बैंक ने कहा कि उसकी चुकता पूंजी पूरी तरह भारत सरकार के स्वामित्व में है और उसी ने इसकी सदस्यता ली है। एक्जिम बैंक भारत के अंतरराष्ट्रीय व्यापार एवं निवेश के वित्तपोषण, उसे सुगम बनाने तथा बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाता है। ये बैंक अपने विविध उत्पादों तथा सेवाओं के जरिए भारतीय उद्यमों को वैश्विक स्तर पर अपनी पहुंच व प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने में सहयोग देता है।

एक्जिम बैंक ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान उसके शुद्ध लाभ में 32 फीसदी की वृद्धि हुई है और वित्तीय प्रदर्शन के विभिन्न संकेतक मजबूत रहे। यह भारत के अंतरराष्ट्रीय व्यापार एवं निवेश उद्देश्यों को आगे बढ़ाने तथा साझेदार देशों की विकास संबंधी प्राथमिकताओं के समर्थन के प्रति उसकी निरंतर प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Share this story