इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2026 में ईपीएफओ पैवेलियन ने जीता कांस्य पदक

WhatsApp Channel Join Now
इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2026 में ईपीएफओ पैवेलियन ने जीता कांस्य पदक


इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2026 में ईपीएफओ पैवेलियन ने जीता कांस्य पदक


इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2026 में ईपीएफओ पैवेलियन ने जीता कांस्य पदक


नई दिल्ली, 29 नवंबर (हि.स.)। देश की राजधानी नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 45वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) 2026 में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के पैवेलियन को कांस्य पदक मिला। ये सम्मान इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन (आईटीपीओ) के अध्यक्ष जावेद अशरफ ने दिया, जिसे ईपीएफओ की टीम और अतिरिक्त केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त (एसीसी) मुख्यालय ने प्राप्त किया।

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने रविवार को जारी एक बयान में कहा कि नई दिल्ली के भारत मंडपम में 13 से 27 नवंबर तक आयोजित 45वें आईआईटीएफ 2026 में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के पैवेलियन को जन संचार और पहुँच तथा बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कांस्य पदक से सम्मानित किया गया है।

मंत्रालय ने कहा कि यह पुरस्कार इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन (आईटीपीओ) के अध्यक्ष जावेद अशरफ द्वारा प्रदान किया गया, जिसे अतिरिक्त केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त (एसीसी) मुख्यालय और ईपीएफओ की टीम ने प्राप्त किया।

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने बताया कि ईपीएफओ का पैवेलियन भूतल स्थित कक्ष 4 के स्टॉल 8ए में स्थित था। इसका उद्घाटन 15 नवंबर 2026 को केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने किया था। इस पैवेलियन में पेंशनभोगियों, सदस्यों और ई-सेवाओं आदि के लिए अलग-अलग सर्विस डेस्क बनाए गए थे, जिससे आगंतुकों को ईपीएफओ की सेवाओं तक सीधी पहुंच उपलब्ध थी। लोगों को आकर्षित करने के लिए यहाँ कठपुतली का खेल, लाइव गायन कार्यक्रम रखे गए थे और बच्चों के लिए एक जोन भी था जिसमें 'सांप-सीढ़ी' का खेल और लकी ड्रॉ शामिल थे।

मंत्रालय ने कहा कि पैवेलियन में लगभग 32,000 लोग आए। ईपीएफ सदस्यों की समस्याओं के समाधान के लिए किए गए जन-संपर्क प्रयासों के तहत यहाँ उनकी शिकायतें भी दर्ज की गईं। इनमें से ज्यादातर शिकायतों का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया। लगभग 670 बकाया शिकायतों को दर्ज कर लिया गया जिनके समाधान के लिए बैकएंड प्रक्रिया की जरूरत थी। संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय के स्तर पर इनका समाधान किया गया या किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785226 Articles

Share this story