ईपीएफओ ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ब्याज दर 8.25 फीसदी बरकरार रखी

WhatsApp Channel Join Now
ईपीएफओ ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ब्याज दर 8.25 फीसदी बरकरार रखी


नई दिल्ली, 02 मार्च (हि.स)। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कर्मचारियों के पीएफ जमा पर ब्याज दर 8.25 फीसदी बरकरार रखी है। इस फैसले से देश के लगभग 31 करोड़ से ज्यादा सदस्यों को फायदा मिलेगा।

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडाविया की अध्यक्षता में केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) की यहां हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। इससे पिछले वित्त वर्ष में भी ईपीएफओ ने 8.25 फीसदी की ही ब्याज दर दी थी। उससे पहले वित्त वर्ष 2022-23 में ये दर 8.15 फीसदी थी, जबकि वित्त वर्ष 2021-22 में यह चार दशक के निचले स्तर 8.1 फीसदी तक चली गई थी।

भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के उत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री पवन कुमार ने कर्मचारी भविष्य निधि के कर्मचारियों के लिए पीएफ जमा पर ब्याज दर 8.25 फीसदी पर रखने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इससे देश के करोड़ों सैलरी पेशा कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत देने वाली खबर है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Share this story