ब्रिटेन के साथ मुक्त व्यापार समझौता के आर्थिक लाभ ‘असीमित’: गोयल

WhatsApp Channel Join Now
ब्रिटेन के साथ मुक्त व्यापार समझौता के आर्थिक लाभ ‘असीमित’: गोयल


- गोयल ने कहा- यूके के साथ एफटीए अब तक का सबसे व्यापक समझौता

लंदन/नई दिल्ली, 25 जून (हि.स)। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि ब्रिटेन के साथ हुआ मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) अब तक का भारत का सबसे व्यापक समझौता है। उन्होंने कहा कि इससे मिलने वाले आर्थिक फायदों की कोई सीमा नहीं है।

गोयल ने लंदन में आयोजित इंडिया ग्लोबल फोरम (आईजीएफ) यूके-इंडिया वीक को संबोधित करते हुए यह बात कही। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने कहा कि भारत और ब्रिटेन के बीच हुआ एफटीए अब तक का सबसे व्यापक अनुबंध है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इससे मिलने वाले आर्थिक लाभ असीमित हो सकते हैं।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इंडिया ग्लोबल फोरम (आईजीएफ) को संबोधित करते हुए कहा कि भारत-यूके व्यापक रणनीतिक साझेदारी आपसी विकास और समृद्धि के साझा विजन पर आधारित है। उन्होंने आगे कहा कि भारत-यूके व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता वैश्विक अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए एक 'फोर्स मल्टीप्लायर' (प्रभाव को कई गुना बढ़ाने वाली शक्ति) के तौर पर काम करेगा।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते (सीईटीए) को लागू करने के लिए दोनों देशों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए तीन दिवसीय दौरे पर लंदन पहुंचे है। यह समझौता 15 जुलाई से लागू होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Share this story