हरे निशान पर खुला घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स 763 अंक उछला

WhatsApp Channel Join Now
हरे निशान पर खुला घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स 763 अंक उछला


हरे निशान पर खुला घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स 763 अंक उछला


नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (हि.स.)। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार कल के गिरावट से उबरते हुए तेज बढ़त के साथ हरे निशान पर खुला। बाजार ने कारोबार की जोरदार शुरुआत की। बाजार खुलने के साथ ही प्रमुख सूचकांकों में तेजी देखी गई। सेंसेक्स 750 अंक से अधिक उछला, जबकि निफ्टी 22,750 के स्तर पार कर गया है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 763.13 अंक यानी 1.05 फीसदी की उछाल के साथ 73,545.02 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 227.10 अंक यानी 1.00 फीसदी की बढ़त के साथ 22,849.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा रुपया शुरुआती कारोबार में 29 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.88 पर कारोबार कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि, बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 251.89 अंक यानी 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 72,781.89 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी 99.25 अंक यानी 0.44 फीसदी टूटकर 22,622.70 अंकों पर बंद हुआ था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761048 Articles

Share this story