डीजीएफटी ने एक्सपोर्टर्स के लिए 'सर्टिफिकेट ऑफ ओरिजिन' की प्रक्रिया आसान की

WhatsApp Channel Join Now
डीजीएफटी ने एक्सपोर्टर्स के लिए 'सर्टिफिकेट ऑफ ओरिजिन' की प्रक्रिया आसान की


डीजीएफटी ने एक्सपोर्टर्स के लिए 'सर्टिफिकेट ऑफ ओरिजिन' की प्रक्रिया आसान की


नई दिल्ली, 07 सितंबर (हि.स.)। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने व्यापार कनेक्ट ई-प्लेटफॉर्म के जरिए मूल प्रमाण पत्र (सीओओ) जारी करने और सत्यापन के लिए एक ओपन एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (एपीआई) सुविधा की शुरू की है। यह सुविधा अब पात्र निर्यातकों और उनके सिस्टम के लिए उपलब्ध है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि डीजीएफटी ने ट्रेड कनेक्ट ई-प्लेटफॉर्म पर मूल प्रमाण पत्र के लिए ओपन एपीआई की सुविधाशुरू की है। मंत्रालय ने बताया कि निर्यातकर्ता अब अपने ईआरपी यानी लेखा सॉफ्टवेयर से मूल प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं। एपीआई की सुविधा वरीयता प्राप्त और गैर-वरीयता प्राप्त मूल प्रमाण पत्र प्रदान करती है।

मंत्रालय ने कहा कि पंजीकरण, प्रमाणीकरण और तकनीकी एकीकरण प्रक्रिया ट्रेड कनेक्ट ई-प्लेटफॉर्म पर https://www.trade.gov.in/pages/certificate-of-origin उपलब्ध है। ओपन एपीआई सुविधा निर्यातकों को अपने एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग (ईआरपी), अकाउंटिंग या अन्य व्यावसायिक सॉफ़्टवेयर को डीजीएफटी के सीओओ सिस्टम के साथ सीधे एकीकृत करने में सक्षम बनाती है। वर्तमान में, निर्यातकों को सीओओ से संबंधित विवरण डीजीएफटी प्लेटफॉर्म पर अलग से दर्ज करने की आवश्यकता होती है, भले ही वही जानकारी उनके व्यावसायिक सॉफ़्टवेयर में पहले से उपलब्ध हो।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने कहा कि इस सुविधा के तहत, निर्यातक सीओओ पोर्टल के एपीआई प्रबंधन अनुभाग के माध्यम से एपीआई क्रेडेंशियल प्राप्त कर सकते हैं और उन आईपी पतों को पंजीकृत कर सकते हैं जिनसे उनके सिस्टम कनेक्ट होंगे। तीन एपीआई उपलब्ध कराए गए हैं, जिनमें सुरक्षित लॉगिन के लिए प्रमाणीकरण टोकन एपीआई, आवेदन जमा क

----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Share this story